Popular Posts

सदर अस्पताल के 4 नर्सों को कोरोना का संक्रमण

सदर अस्पताल के 4 नर्सों को कोरोना का संक्रमण

कोरोना का कहर लगातार जारी है। सोमवार को भी जिले में सदर अस्पताल के चार नर्सों सहित विभिन्न इलाके के कुल दस नए पॉजिटिव केस सामने आए जिसमे से आठ लोग जहानाबाद शहर के निवासी हैं। इस प्रकार जिले में पॉजिटिव आए कुल केस की संख्या बढ़कर 291 तक पहुंच गई है। हालांकि अब तक 255 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं।

सोमवार को संक्रमित मिले लोगों में सदर अस्पताल में कार्यरत चार जीएनएम, शहर के ही शेख आलमचक मुहल्ले के क्रमश: बीस व सत्रह वर्ष के दो युवक, शहर के दक्षिणी दौलतपुर व श्यामनगर का एक-एक युवक के अलावा हुलासगंज प्रखंड के कोकरसा गांव की बीस वर्षीय युवती व ढाेंगरा गांव का एक पचास वर्षीय पुरूष शामिल है। सदर अस्पताल की संक्रमित हुई चारो नर्सों का संक्रमण चेन अस्पताल परिसर में पहले संक्रमित हुई एक अन्य नर्स से जुड़ा है। सदर अस्पताल की चार नर्सों को एक साथ संक्रमित होने की सूचना से पूरे अस्पताल कर्मियों व डाक्टरों में हड़कंप मचा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/coronary-infection-to-4-nurses-of-sadar-hospital-127486279.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/07/

0 Response to "सदर अस्पताल के 4 नर्सों को कोरोना का संक्रमण"

Post a Comment