मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में अब होगा सात जिले के कोरोना मरीजों का इलाज
काेसी-सीमांचल के सात जिलों के कोरोना मरीजों का इलाज अब मधेपुरा के जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में होगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज को अधिकृत कर दिया गया है। पत्र मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज में संसाधनों को दुरुस्त भी कर लिया गया। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक कर्नल डॉक्टर अंसारी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के एच-4 ब्लॉक में 252 बेड का आइसोलेशन सेंटर संचालित है।
इसके अलावा अब मधेपुरा के साथ-साथ सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिले के कोरोना मरीजों का भी यहीं पर इलाज होगा। इसके लिए एच-3 ब्लाॅक में 102 बेड चिह्नित कर लिया गया है। इसके लिए सभी जगहों पर आवश्यक संसाधनों को दुरुस्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए तीन कैटेगरी बनाई गई है। पहली कैटेगरी में हल्के लक्षण वाले और दूसरे में उससे अधिक लक्षण, लेकिन जान पर खतरा नहीं होने वाले संक्रमितों को रखा जाएगा। जबकि तीसरे कैटेगरी में वे मरीज होंगे, जिन्हें वेंटिलेटर की जरूरत होगी। इसके लिए यहां सेंट्रलाइज ऑक्सीजन की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि मरीजों के इलाज की सभी आवश्यक सुविधाएं दी जाएगी।
अन्य मरीजों का भी होगा इलाज
अधीक्षक डॉक्टर कर्नल अंसारी ने बताया कि मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित मरीजों के अलावा अन्य बीमारी के मरीजों का भी इलाज किया जाएगा। इसके लिए अलग से एच-1 और एच-1 ए ब्लाॅक में व्यवस्था की गई है। ताकि मरीजों को इलाज में कोई परेशानी नहीं हो।
56 लोगों के लिए गए सैंपल
बिहारीगंज | बिहारीगंज के लक्ष्मीपुर लालचंद पंचायत से 42 एवं बिहारीगंज बाजार से 14 लोगों का कोविड-19 की जांच के लिए सैंपल लिया गया। ज्ञात हो कि इससे पूर्व शेखपुरा पंचायत प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र में शिविर लगाकर 47 लोगों का सैंपल लिया गया था। जिसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। सैंपल मधेपुरा से आई टीम के द्वारा लिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर समीर कुमार दास ने बताया कि सर्वे के दौरान कुछ लक्षण पाए जाने पर ऐसे लोगों को होम क्वारेंटाइन कर दिया जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/madhepura-medical-college-will-now-treat-corona-patients-of-seven-districts-127501669.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/11/sdff_1594482952.jpg
0 Response to "मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में अब होगा सात जिले के कोरोना मरीजों का इलाज"
Post a Comment