हत्या के आठ दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं 16 आरोपी
भर्राही थाना क्षेत्र के भदौल वार्ड संख्या-पांच में मामूली विवाद को लेकर तीन जुलाई को हुई नारायण यादव की हत्या के आठ दिन बाद भी 16 आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से मृतक के परिजनों का पुलिस से भरोसा उठते जा रहा है। परिजनों का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज हाेने के बाद भी आरोपी गांव तथा गांंव के बाहर घूमते रहते हैं किंतु पुलिस पकड़ पाने में असमर्थ है। परिजनों को तो यह भी संदेह है कि कहीं आरोपी रुपए और पैरवी के बदौलत किसी तरह मुक्त न हो जाएं।
जानकारी के अनुसार मृतक के भतीजा मुकेश कुमार ने नारायण यादव की हत्या के बाद भर्राही थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी। दिए गए आवेदन में पड़ोसी सुरेंद्र प्रसाद यादव, सुरेंद्र यादव, अरुण यादव, वकील यादव, शाही यादव, अभिमन्यु कुमार, दीपेश यादव, संबूल यादव, चंदेश्वरी यादव, लखन यादव, कृष यादव, मनीष कुमार, रमेश यादव, रामबल्लभ यादव, निर्मला देवी, हीरा देवी तथा प्रियंका देवी पर नारायण यादव की हत्या का आरोप लगाया था। लेकिन अभी तक पुलिस केवल चंदेश्वरी यादव को गिरफ्तार कर सकी है। ओपी प्रभारी त्रिभुवन पांडेय ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी पुलिस की पकड़ में होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/eight-accused-are-still-away-from-police-after-eight-days-of-murder-127501753.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/11/
0 Response to "हत्या के आठ दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं 16 आरोपी"
Post a Comment