Popular Posts

10 हजार घरों में घुसा कोसी का पानी, 5 दर्जन से अधिक गांवों का सड़क संपर्क टूटा

10 हजार घरों में घुसा कोसी का पानी, 5 दर्जन से अधिक गांवों का सड़क संपर्क टूटा

नेपाल में बारिश के कारण कोसी के जलस्तर में काफी वृद्धि हुई है। शनिवार सुबह 5 बजे कोसी बराज से बढ़ते क्रम में 2 लाख 76 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से कोसी नदी उफान पर है। जिले के 6 प्रखंड क्रमशः बसंतपुर, निर्मली, सरायगढ़-भपटियाही, किशनपुर, मरौना व सदर प्रखंड का क्षेत्र प्रभावित है।
कोसी तटबंध के भीतर 100 से अधिक गांव व लगभग 10 हजार से अधिक घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। 5 दर्जन से अधिक गांवों का सड़क संपर्क भंग हो गया है। सबसे अधिक तबाही मरौना के घोघरड़िया व सिसौनी पंचायत में है। 1200 से अधिक परिवारों का जीना मुहाल कर दिया है। घोघरड़िया पंचायत के खोखनहा, अमीन टोला, माना टोला, खोखनहा गोठ, लक्ष्मीनियां व मैनहा गांव के लगभग सभी घरों में पानी घुस गया है। सिसौनी पंचायत के सिसौनी छिट, सिसौनी पलार सहित तटबंध के भीतर के गांवों में पानी भरा हुआ है। मरौना के घोघरड़िया व सिसौनी पंचायत के सिकरहट्टा-मझारी निम्न बांध पर शनिवार की शाम 5 बजे तक नाव से आते दिखे। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर शाम 5.30 बजे तक रहने व खाने-पीने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। घोघरड़िया के मुखिया प्रतिनिधि डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि सिर्फ नाव की व्यवस्था है।
नौआबाखर के मुखिया रामप्रसाद साह एवं बौराहा के मुखिया उदय कुमार चौधरी के अलावे खाप निवासी पंचू सादा, राजेन्द्र सादा, रामलखन शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, अनमोल शर्मा, प्रमोद सादा, नारायण शर्मा, अरुण शर्मा, बिधन शर्मा, झमेली शर्मा एवं झखराही निवासी जयकृष्ण पासवान, मंटून पासवान, मनोज राम ने बताया कि खाप टोला में बाढ़ के पानी से कई लोगों का घर कट कर पानी में विलीन हो गया है। नौआबाखर के नागेश्वर प्रसाद यादव, रामचंद्र प्रसाद यादव, दुखी यादव, महेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि दरवाजे तक पानी पहुंच चुका है।

किसनपुर के 40 गांव में घुसा बाढ़ का पानी
किसनपुर के 40 गांवों में पानी घुस गया है। बौराहा के मुखिया उदय कुमार चौधरी, परसामाधो के रंजय कुमार, नौआबाखर पंचायत के रामप्रसाद साह, किसनपुर उत्तर के बरकत अली, शिवपुरी के मुखिया फेकू शर्मा, दुबियाही के मुखिया शंकर कुमार, मौजहा के जगन्नाथ महतो ने बताया कि कोसी बराज से पानी छोड़ने के बाद घर-आंगन में भी पानी प्रवेश कर गया है। मुखिया रामप्रसाद साह ने बताया कि परसाही टीला पर 250 से अधिक लोग मवेशी के साथ शरण लिए हुए हैं। वहां भी बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। बौराहा के वार्ड 13 के झखराही में 10 मीटर सड़क धवस्त हो गया है। पंसस धनेश्वर सादा ने कहा कि बुर्जा मुसहरी, सोनबरसा की स्थिति काफी दयनीय है।

ये गांव बाढ़ की चपेट में आए
मुखिया ने बताया कि बौराहा पंचायत के अरराहा, सोनवर्षा, बुर्जा मुसहरी, बेंगा, बौराहा, गोढियारी, सोनबरसा, झखराही, कमलदाहा, परसामाधो के परसामाधो हाट, एकडारा, अमही टोल, बजरंग बली टोल, दुर्गा स्थान नया एवं पुराना, फुलपरास टोल, नौआबाखर के सिमराहा, चमेंलवा, खाप, परसाही, सिमराहा, नौआबाखर छिट टोला, शिवपुरी के मुरकुचिया, बालू टोला, मोमिन टोला, हांसा, किसनपुर उत्तर के ठाढ़ीधत्ता उत्तर, पीरगंज, मौजहा के सुकमारपुर, सुजानपुर, सिसवा, पंचगछिया, बगहा, बुढियाडीह, पकरिया, मौजहा, दुबियाही के दुबियाही, दिघिया, बेला गोठ, बेगमगंज में बाढ़ का पानी से प्रवेश कर चुका है।

ऊंचे स्थानों पर चलाया जाएगा कम्युनिटी किचन
शनिवार की सुबह से बाढ़ प्रभावित गांवों के लोग बाहर निकलने लगे हैं। कुछ लोगों का घर तटबंध के बाहर भी है। अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए प्रशासनिक स्तर पर रेक्सयू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बाढ़ग्रस्त इलाके के ऊंचे स्थानों पर जल्द ही कम्युनिटी किचेन भी चलाया जाएगा।
-महेंद्र कुमार, डीएम सुपौल
नाव और मोटर बोट का परिचालन शुरू
10 हजार पॉलीथिन सीट की मांग आपदा विभाग से की जा रही है। चुड़ा, चीनी, मोमबती के लिए निजी एजेंसी को दिया जा रहा है। संबंधित पंचायतों में नाव एवं मोटर बोट की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। शाम पांच बजे के बाद नाव का परिचालन नहीं होगा।
नागेंद्र कुमार रस्तोगी, सीओ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नौआबाखर गांव में नाव के सहारे अपने घर जाते लोग।
परसामाधो गांव से बाहर निकलते ग्रामीण।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/kosi-water-enters-10-thousand-homes-road-connectivity-of-more-than-5-dozen-villages-broken-127501671.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/11/hjj_1594483159.jpg

0 Response to "10 हजार घरों में घुसा कोसी का पानी, 5 दर्जन से अधिक गांवों का सड़क संपर्क टूटा"

Post a Comment