Popular Posts

जहानाबाद में मास्क चेकिंग अभियान में दाे हजार लोगों पर हुआ जुर्माना

जहानाबाद में मास्क चेकिंग अभियान में दाे हजार लोगों पर हुआ जुर्माना

लॉकडाउन के दूसरे दिन भी बिना मास्क के बाहर निकलने वालों के खिलाफ जिलास्तरीय अभियान लगातार जारी रहा। जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर सुबह से जिला मुख्यालय से प्रखंड स्तरीय बाजारों में मास्क चेकिंग का अभियान शुरू हो गया। मंगलवार को जिले में बिना मास्क के बाहर निकले 235 लोग चेकिंग में लगे अधिकारियों के हत्थे चढ़े। सभी को मौके पर ही निर्धारित जुर्माना वसूली कर आगे के लिए सतर्क रहने चेतावनी दी गई। जिला मुख्यालय में एडीएम अरविंद मंडल, एसडीओ निवेदिता कुमारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, सीओ संजय कुमार अंबष्ट आदि ने कमान संभाल रखी थी।

एसडीओ ने तेरह, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद ने छह, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत ने आठ, अंचल अधिकारी, जहानाबाद ने दस, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मखदुमपुर ने चौदह, अंचल अधिकारी, मोदनगंज ने आठ, प्रखंड विकास पदाधिकारी, घोसी ने पंद्रह, प्रखंड विकास पदाधिकारी, रतनी फरीदपुर ने छह, अंचल अधिकारी, मखदुमपुर ने ग्यारह, प्रखंड विकास पदाधिकारी, काको ने छह, प्रखंड विकास पदाधिकारी, हुलासगंज ने नौ के अलावा सभी थाना प्रभारी एवं ओ.पी. द्वारा मास्क नहीं पहनने वाले से जुर्माना बसूला गया।

गौरतलब हो कि पिछले आठ दिनों में अब तक जिले में मास्क नहीं पहनने वाले 1977 व्यक्तियों से एक लाख सत्तर हजार से भी अधिक की राशि जुर्माना के रूप में वसूल कर कोरोना सुरक्षा के लिए सख्त संदेश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि शत प्रतिशत लोगों को मास्क की आदत डालने तक यह अभियान अभी नियमित रूप से जारी रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Thousands fined for masking campaign in Jehanabad


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/thousands-fined-for-masking-campaign-in-jehanabad-127514303.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/15/89_1594767916.jpg

0 Response to "जहानाबाद में मास्क चेकिंग अभियान में दाे हजार लोगों पर हुआ जुर्माना"

Post a Comment