Popular Posts

कलेक्ट्रेट के पांच कर्मियों व शहर के कुल 12 लोग सहित जिले में फिर 26 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

कलेक्ट्रेट के पांच कर्मियों व शहर के कुल 12 लोग सहित जिले में फिर 26 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

जिले में कोरोना का सामाजिक चेन लगातार विस्तारित होता जा रहा है। मंगलवार को भी जिले में फिर नए छब्बीस नए पॉजिटव केस मिले हैं जिसमें सभी क्लोज कॉन्टैक्ट से विस्तारित चेन का हिस्सा हैं। 26 नए केस आने से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या चार सौ से पार जाकर 404 तक पहुंच गई है। संक्रमित हुए लोगों में से फिर जहानाबाद शहर के बारह लोग शामिल हैं। जिला मुख्यालय के शहर में लगातार बढ़ रहे संक्रमितों की संख्या से पूरे शहर में कोरोना का दहशत व्याप्त हो गया है।

सोमवार को संक्रमित हुए लोगों में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व एमएलसी राधामोहन शर्मा का नाम भी शामिल हो गया है। जिले में अब तक 288 लोग ठीक होकर अस्पताल से अपने घरों को लौट चुके हैं। मंगलवार को संक्रमित हुए लोगों में कलेक्ट्रेट के पांच और कर्मी शामिल हैं जबकि पहले ही कलेक्ट्रेट में पांच अन्य कर्मी संक्रमित हो चुके हैं।

इसके अलावा शहर में मंगलवार को संक्रमित हुए लोगों में राजाबाजार, श्याम नगर व बिजली कॉलोनी के एक-एक व देवरिया के तीन लोग शामिल हैं। इसके अलावा नए संक्रमितों में हुलासगंज के नरमा गांव का 17 वर्षीय किशोर के अलावा सूरजपुर की एक तीस वर्षीय महिला व दस वर्षीय बालक सहित तीन, मोदनगंज प्रखंड के जयतीपुर कुरूआ व मुड़िया बिगहा का एक-एक, मखदुमपुर बाजार व उसके आसपास के इलाके के सात, सदर प्रखंड के सेवनन का एक और काको प्रखंड के पिंजोरा का एक व्यक्ति शामिल है।
अब तक 123 लोग हुए संक्रमित
अब तक पॉजिटिव हुए लोगों में जहानाबाद शहर के 123 लोगों का नाम शामिल है। हालांकि इनमें से कई ठीक भी हुए हैं लेकिन घनी आबादी की वजह से संक्रमितों का चेन हाल के कुछ दिनों में तेजी से विस्तारित हो रहा है। चेन विस्तारित होने से सदर अस्पताल के एक दर्जन स्वास्थ्य कर्मी व एक डाक्टर पहले ही संक्रमित हो चुके हैं।

जबकि कलेक्ट्रेट जैसे जिला के सबसे बड़े सरकारी कार्यालय में एक कर्मी के संक्रमण का चेन बढ़कर दस काे अपने लपेटे में ले लिया है। अभी कई कर्मियों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में अब तक कुल 5522 लोगों की कोरोना जांच हुई है जिसमें से 674 लोगों की रिपोर्ट मंगलवार की शाम तक आनी बाकी थी। जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि 117 एक्टिव केस हैं जिनका विभिन्न आइसोलेशन सेंटरों में इलाज चल रहा है।

अरवल में दूसरे दिन भी एक स्वास्थ्य कर्मी सहित आठ नए पॉजिटिव केस
अरवल में भी कोरोना का कहर नहीं थम रहा। मंगलवार को भी लगातार जिले में आठ नए मरीजों के मिलने से संक्रमितों ने डबल सेंचुरी का आंकड़ा पार कर लिया। जिले में अब तक पॉजिटिव हुए लोगों की कुल संख्या 204 तक पहुंच गई है। मंगलवार को कुर्था में एक स्वास्थ्य कर्मी सहित 8 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्थानीय बाजार में हड़कंप मच गया।

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों में एक 45 वर्षीय कुर्था अस्पताल कर्मी, कुर्था बाजार के एक 27 वर्षीय युवती, कुर्था बाजार के 55, 40, 45 वर्षीय तीन पुरूष, कुर्था डीह के एक 30 वर्षीय युवक, एक केमदारचक गांव के 48 वर्षीय पुरूष तथा एक लारी गांव के 40 वर्षीय पुरूष शामिल हैं। कोरोना पॉजिटिव आये सभी लोगों को आइसोलेशन वार्ड अरवल भेज दिया गया है।
अब प्रखंडों में हो रहा है विस्तारित
कोरोना का संक्रमण अब प्रखंडों में विस्तारित हो रहा है। बावजूद इसके लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। रविवार को प्रखंड मुख्यालय के स्थानीय बाजार ,कुर्था डीह सहित कई जगहों पर लिए गए रैंडम सैम्पल का जांच रिपोर्ट सोमवार के शाम को आयी, जिसमे एक स्वास्थ्य कर्मी सहित 8 लोगों का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर बैरिकेडिंग कर सील कर दिया। चिकित्सा पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों के कॉन्ट्रैक्ट की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
26 new corona positives were again found in the district, including five collectorate personnel and a total of 12 people in the city.


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/26-new-corona-positives-were-again-found-in-the-district-including-five-collectorate-personnel-and-a-total-of-12-people-in-the-city-127514298.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/15/88_1594767839.jpg

0 Response to "कलेक्ट्रेट के पांच कर्मियों व शहर के कुल 12 लोग सहित जिले में फिर 26 नए कोरोना पॉजिटिव मिले"

Post a Comment