प्रीतमबिगहा गांव में पत्नी ने पति की ईंट से पीट-पीटकर कर दी हत्या
प्रीतम बिगहा में एक महिला ने अपने पति की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक गांव निवासी जलंधर प्रसाद बताया जाता है। इस मामले में मृतक के भाई हीरालाल कुमार के बयान पर मृतक की पत्नी सरिता देवी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित महिला सरिता देवी को हिरासत में ले लिया है। ओपी प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि सूचक ने थाने में दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि उसका भाई जलंधर प्रसाद अपनी पत्नी सरिता देवी के साथ अलग घर में रहता था।
उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी। तीन दिन पहले अब अपने बच्चों के साथ यहां आई थी। सोमवार की रात दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। रात के लगभग नौ बजे सरिता देवी उसके घर आई और गेट पर रोने लगी। रोते-रोते उसने बताया कि उसके पति मर गए हैं। जानकारी मिलने के बाद जब वह उसके घर पहुंचा तो देखा कि उसका भाई जलंधर प्रसाद मृत पड़ा है और उसके नाक से काफी खून गिर रहा है। घर में मौजूद उसके भाई की नौ वर्षीया बेटी ने बताया कि उसकी मां ने उसके पिता की ईट से पीटकर और गला दबाकर मार दिया है।
पइन में डूबने से किशोर की हुई मौत
भुवापुर निवासी नंदू बिन्द के 12 वर्षीय पुत्र रवि कुमार की मौत पइन में डूबने से हो गई। ग्रामीणों ने करपी इमामगंज पथ को भुवापुर गांव के निकट जाम कर दिया है। ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व ही रामापुर कॉलाेनी से बन्धुबीघा तक कच्ची सड़क का निर्माण किया गया था। सड़क निर्माण के क्रम में जेसीबी से पइन से मिटी निकालने के क्रम में काफी गड्ढा हाे गया है। किशोर सोमवार की शाम उधर टहलने गया था। इसी क्रम में पैर फिसल गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/in-pritambigha-village-wife-beat-her-husband-to-death-by-beating-her-husband-with-a-brick-127514309.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/15/
0 Response to "प्रीतमबिगहा गांव में पत्नी ने पति की ईंट से पीट-पीटकर कर दी हत्या"
Post a Comment