Popular Posts

विधानसभा चुनाव में पोलिंग एजेंट भी करेंगे पीपीई किट का इस्तेमाल, चुनाव प्रचार पर सुझाव देने का आज आखिरी दिन

विधानसभा चुनाव में पोलिंग एजेंट भी करेंगे पीपीई किट का इस्तेमाल, चुनाव प्रचार पर सुझाव देने का आज आखिरी दिन

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान वोटरों और मतदानकर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए कई एहतियाती उपायों पर विचार किया जा रहा है। इसी कड़ी में मतदान के दिन पोलिंग बूथ पर मौजूद रहने वाले राजनीतिक दलों के पोलिंग एजेंट के लिए भी पीपीई किट पर विचार किया जा रहा है। पोलिंग एजेंट मैदान शुरू होने से लेकर समाप्ति तक बूथ पर मौजूद रहते हैं। इस दौरान वे वोटरों के भी संपर्क में आते हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण का खतरा हो सकता है। इसे ध्यान में रखकर पोलिंग एजेंटों के लिए भी पीपीई किट पर मंथन चल रहा है।
दूसरी ओर कोविड-19 महामारी के मद्देनजर चुनाव आयोग मतदानकर्मियों और वोटरों के लिए विस्तृत गाइडलाइन तैयार कर रहा है। मतदान के दौरान मतदान कर्मी पीपीई किट्स और थर्मल स्कैनिंग का इस्तेमाल करेंगे, इसपर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। सभी बूथों पर मतदाताओं की संख्या भी सीमित की जा रही है। इसे ध्यान में रखकर बिहार में अतरिक्त मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

पहले से मौजूद मतदान केंद्रों के अलावा करीब 34000 अतिरिक्त मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जो कुल मतदान केंद्रों की संख्या का लगभग 45% है। ऐसे में मतदान केंद्रों की संख्या करीब 1 लाख 6 हजार होगी। चुनाव आयोग मतदाताओं के लिए दिशा-निर्देश से जुड़ा विस्तृत गाइडलाइन बना रहा है। प्रस्तावित गाइडलाइन में लोगों के जुटान वाले स्थान पर मास्क को अनिवार्य रूप से लगाने की अपील भी की जाएगी। सभा में मास्क अनिवार्य होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Polling agents will also use PPE kit in assembly elections, today is the last day to give suggestions on election campaign


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/polling-agents-will-also-use-ppe-kit-in-assembly-elections-today-is-the-last-day-to-give-suggestions-on-election-campaign-127569386.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/31/orig_0521electioncommission_1596150108.jpg

0 Response to "विधानसभा चुनाव में पोलिंग एजेंट भी करेंगे पीपीई किट का इस्तेमाल, चुनाव प्रचार पर सुझाव देने का आज आखिरी दिन"

Post a Comment