बाढ़ से 11 जिलों में 4.87 लाख हेक्टेयर में फसल हुई बर्बाद, पानी उतरने के बाद सामने आएगा नुकसान का वास्तविक आंकड़ा
राज्य में बाढ़ की वजह से 11 जिले में 4.87 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है। फसल क्षति का आंकड़ा जारी करते हुए कृषि सचिव एन. सरवण कुमार ने कहा कि अभी यह नुकसान का आरंभिक अनुमान है। वास्तविक आंकड़ा बाढ़ का पानी उतरने के बाद सामने आएगा। सभी जिलों के डीएम को बाढ़ के बाद नुकसान का विस्तृत सर्वे कराकर इसकी रिपोर्ट विभाग को सौंपने का आदेश दिया गया है। बाढ़ से हुई फसल क्षति की भरपाई के लिए किसानों को एनडीआरएफ के प्रावधानों के अनुरूप मुआवजा दिया जाएगा।
राज्य में औसतन 33 लाख हेक्टेयर में होती है धान की खेती: उन्होंने बताया कि राज्य में 33 लाख हेक्टेयर में औसतन धान की खेती होती है। इसकी तुलना में अबतक 29.22 लाख हेक्टेयर में रोपनी हो चुकी है। इस वर्ष मानसून समय पर आया, लेकिन अधिक बारिश के कारण समय से पहले बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। जुलाई तक 506 मिलीमीटर बारिश का है औसत, जबकि अबतक 740 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इस तरह राज्य में औसत से 46 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इस वर्ष फसल क्षति के लिए 18.39 लाख किसानों को 568 करोड़ रुपए मुआवजा दिया गया है।
बीज की हो रही होम डिलीवरी
कृषि सचिव ने बताया कि खरीफ मौसम में 5.40 लाख किसानों के बीच बीज का वितरण किया गया है। खास बात यह रही कि 40000 किसानों ने बीज के लिए ऑनलाइन ऑर्डर दिया और उन्हें इसकी होम डिलीवरी की गई।
सिंचाई सुविधा के लिए हर खेत का कराया जा रहा सर्वे
कृषि सचिव ने कहा कि सरकार ने हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने का फैसला लिया है। इसके लिए सभी खेत का सर्वे कराया जा रहा है। यह देखा जा रहा है कि किस खेत पर सिंचाई के लिए का कौन सा माध्यम उपलब्ध है? सर्वे हो जाने के बाद सभी असिंचित खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए योजना तैयार की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/flood-damage-in-487-lakh-hectare-in-11-districts-due-to-flood-127569385.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/31/102_1596150013.jpg
0 Response to "बाढ़ से 11 जिलों में 4.87 लाख हेक्टेयर में फसल हुई बर्बाद, पानी उतरने के बाद सामने आएगा नुकसान का वास्तविक आंकड़ा"
Post a Comment