बूढ़ी गंडक नदी की पेटी के बीसफुटिया में रातभर में चढ़ गया बांध का पानी
28 July, 2020
Comment
बूढ़ी गंडक बाइपास के दोनों ओर बीसफुट की जमीन पर रहने वालों की पीड़ा कम नहीं हो रही है। खासकर जलस्तर में वृद्धि होने से नदी की पेटी के बीसफुटिया में रहने वालों पर मुसीबत टूट पड़ी है। ऐसी ही मुसीबत मगरदही घाट के निकट बीसफुटिया में रहने वाले कृष्ण के परिवार पर टूटी है। रात तक नदी का पानी उसके घर के पीछे तक ही था। मगर सुबह जब उसी नींद खुली तो उसके घर में पानी का प्रवेश हो चुका था। कृष्ण ने बताया कि सुबह जागा तो घर में तीन फीट तक पानी आ चुका था। किसी प्रकार खुद को संभाला। फिर धीरे-धीरे घर के सामान को बाहर लाकर बांध पर रखना शुरू कर दिए हैं। बच्चों को फोम के कार्टन की नाव बनाकर उसी पर रखे हुए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/dam-water-permeated-overnight-in-beasfutiya-of-budhi-gandak-river-127560546.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/28/28samstipur-05_1595955541.jpg
0 Response to "बूढ़ी गंडक नदी की पेटी के बीसफुटिया में रातभर में चढ़ गया बांध का पानी"
Post a Comment