Popular Posts

नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल के एएनएम भवन में होगा कोविड केयर सेंटर का निर्माण

नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल के एएनएम भवन में होगा कोविड केयर सेंटर का निर्माण

स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी ने अस्पताल एवं आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के नगर परिषद व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बैठक भी किया। बैठक में क्षेत्र के लोगों के लिए चिकित्सा सुविधा बेहतर करने के लिए विचार विमर्श किया है। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी चंदन चौहान ने उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी व स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि अनुमंडल अस्पताल में बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलने की शिकायत मिली है।

शिकायत को चिकित्सा पदाधिकारी हर हाल में दूर करें। आइसोलेशन वार्ड समेत समस्त अस्पताल में नियमित बिजली, पानी, बैठने की व्यवस्था समेत ओपीडी व इमरजेंसी आदि कि सुविधा बढ़ाने की हिदायत दिया। वहीं, अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्डों को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल के इमरजेंसी व प्रसव वार्ड में आनेवाले प्रत्येक लोगों से पूछताछ करने के बाद ही अस्पताल में प्रवेश करने दें तथा कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण वाले मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में जांच के लिए भेजे।

साथ ही एसडीएम ने सुरक्षा गार्डों को हिदायत दिया कि अस्पताल में बेवजह घूमने पर कोई भी व्यक्ति पकड़ा जाता है तो ड्यूटी पर तैनात गार्ड पर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, चिकित्सा कक्ष एवं आइसोलेशन वार्ड समेत नए एएनएम भवन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर डीसीएलआर अजय कुमार, बीडीओ राघवेंद्र त्रिपाठी, ईओ रीता कुमारी, नगर प्रबंधक विनय रंजन, स्वास्थ्य प्रबंधक रविशंकर सिंह, कार्यवाहक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आई हक आदि उपस्थित थे।
कोविड के बढ़ रहे संक्रमण को लेकर आइसोलेशन वार्ड का होगा विस्तार

अनुमंडलीय अस्पताल के अब दूसरे एएनएम भवन में भी कोविड केयर के रूप में आइसोलेशन वार्ड का विस्तार किया जाएगा। एसडीएम चंदन चौहान ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में पहले 50 बेड की सुविधा थी लेकिन अब विस्तार कर अतिरिक्त 50 बेड और शिफ्ट किया जाएगा। दोनों भवन के वार्ड में 20-20 बेड के समीप फिलहाल आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में एक वेंटिलेटर भी उपलब्ध है। इमरजेंसी मरीजों के बढ़ने पर बेतिया रेफर किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि कोविड के बढ़ते संक्रमण को लेकर अस्पताल में और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करने के लिए पहल तेज कर दिया गया है।

कोईरगांवा में कोरोना से महिला की हुई थी मौत, परिवार के 3 सदस्य भी पॉजिटिव

नरकटियागंज के कोईरगांवा गांव में कोरोना से एक महिला की बेतिया में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। महिला के मौत के बाद के घर के सदस्यों का कोरोना वायरस के संक्रमण का जांच किया गया। जिसमें परिवार के तीन अन्य सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसको देखते हुए विभाग ने कोईरगांवा के एक मार्ग को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील करने निर्देश दिया है। अनुमंडलीय अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक रविशंकर सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह कोईरगांवा गांव में एक महिला का कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर बेतिया में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

मौत के बाद परिवार के लोगों का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए पटना भेजा गया था। जांच में पीड़ित परिवार के एक महिला समेत तीन लोगों का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गांव को सील करने के लिए अंचलाधिकारी से वार्ता हुई है। वहीं अंचलाधिकारी सत्येंद्र दत्त ने बताया कि विभागीय आदेशानुसार गांव को सील करने के लिए कर्मियों को भेजा गया है। शीघ्र ही सील कर दिया जाएगा तथा स्पॉट वाले घर में गांववालों को आनेजाने की अनुमति नहीं दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kovid Care Center to be constructed in ANM building of Narkatiaganj Sub-Divisional Hospital


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/kovid-care-center-to-be-constructed-in-anm-building-of-narkatiaganj-sub-divisional-hospital-127560452.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/28/orig_28bettiah-01_1595950216.jpg

0 Response to "नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल के एएनएम भवन में होगा कोविड केयर सेंटर का निर्माण"

Post a Comment