Popular Posts

नौबतपुर में किराना दुकानदार पर सरेआम फायरिंग, बाल-बाल बचे

नौबतपुर में किराना दुकानदार पर सरेआम फायरिंग, बाल-बाल बचे

नगर के अस्पताल रोड में स्थित जय अंबे किराना एवं जनरल स्टोर में अपराधियों ने मंगलवार की सुबह सरेआम फायरिंग की। जिसमें दुकानदार और उसके परिजन बाल-बाल बच गए। गोली काउंटर में लगी जिससे शीशा फूट गया। फायरिंग से बाजार में अफरातफरी मच गई। फायरिंग कर अपराधी पैदल भाग गए। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पूछताछ में दुकानदार सिद्धनाथ प्रसाद ने बताया कि वे बगल के कमरे में नाश्ता कर रहे थे।

पुत्र और पुत्री दुकान संभाल रहे थे। इसी बीच बगल के मोहल्ले का अनवर, एक अन्य युवक के साथ दुकान पर पहुंचा और गोली चला दी। पुत्र और पुत्री काउंटर के नीचे छिप गए जिससे उनकी जान बच गई। उन्होंने बताया कि अनवर ने लस्सी खरीदी थी। थोड़ी देर बाद पाउच फटी होने का बहाना बना कर वापस करने आया। इसीको लेकर बहस हुई थी। अनवर ने देख लेने की धमकी दी थी। इसे लेकर सिद्धनाथ ने अनवर को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने अनवर पर दबाव बनाने के लिए उसके पिता और भाई को हिरासत में लिया है। सूचना पर एसडीपीओ फुलवारीशरीफ संजय पांडेय ने भी मौका मुआयना कर मामले की छानबीन की।

‌लस्सी तो बहाना, घटना के पीछे रंगदारी
‌लस्सी वापसी तो एक बहाना है। दरअसल इसके पीछे रंगदारी है। दुकानदार ने डर के मारे असलियत छिपाई है। उस दुकान के सामने पूरब साइड में स्थित दुकानदार से भी महीनों पूर्व रंगदारी मांगी गई थी। जिससे वह धीरे-धीरे अपना कारोबार समेट रहा है। नौबतपुर में रंगदारी की बात कोई नई नहीं है। इसके चलते कई दुकानदारों की हत्या कर दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/public-firing-on-grocery-shopkeeper-in-naubatpur-narrow-escape-127562707.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/29/

0 Response to "नौबतपुर में किराना दुकानदार पर सरेआम फायरिंग, बाल-बाल बचे"

Post a Comment