सीओ ने अवैध निर्माण कार्य को रोका
08 July, 2020
Comment
रामनगर न्यू मार्केट में सैरात की भूमि पर अवैध रूप पक्का निर्माण करने वाले लोगों 5 लोगों पर गाज गिरना तय है। सीओ विनोद कुमार मिश्र ने हरि साह, राजेन्द्र साह राज कम्पाउंड नरैनापुर, लाखा सोनी भैरोगंज, कैलाश झुनझुनवाला पुरानी बाजार, शिव कुमार सोनी पर सख़्त कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए चिन्हित दुकानदार का निर्माण कार्य रोक दिया है। दैनिक बाजार रामनगर न्यू मार्केट में सैरात की भूमि पर न्यायालय मे मामला लंबित चल रहा है जिसको लेकर किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं करने के लिए रोक लगा दी गई है। सीओ विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि न्यायालय के रोक के बाद इन व्यवसायियों ने दैनिक बाजार के अन्तर्गत अवैध निर्माण कार्य कर रहे थे जिसे रोक लगा दी गई है। सीओ विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि पकड़े जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/co-stopped-illegal-construction-127491203.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/08/
0 Response to "सीओ ने अवैध निर्माण कार्य को रोका"
Post a Comment