रामनगर सबुनी पोखरा रामरेखा नदी के समीप बनाया जाएगा मुक्तिधाम
रामनगर सबुनी पोखरा माई स्थान के समीप मुक्तिधाम ( श्मशान घाट) बनाने को लेकर स्थानीय प्रबुद्धजन लोगों की पहल कारगर साबित हो चला है। बीते दो वर्ष से स्थानीय समाजसेवी व प्रबुद्धजन में सुशील छापोलिया, सुजल सिंह, दिनेश मुखिया छोटेलाल मोदनवाल, रत्नेश गुप्ता, जनक साह समेत अन्य लोगों ने मुक्तिधाम सबुनी पोखरा के नाम से समिति बनाकर लगातार इस स्थल पर निर्माण कार्य को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। जिसके बाद कार्यपालक अभियंता के माध्यम इस मुक्तिधाम स्थल का निरीक्षण कर स्टीमेट तैयार कर दिया गया है। ईओ जितेन्द्र सिन्हा ने बताया कि नगर में लोगों की मांग को देखते हुए मुक्तिधाम के लिए अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दिया गया है।
मुख्य पार्षद सावित्री व उप मुख्य पार्षद शायरा खातुन ने बताया कि सबुनी पोखरा रामरेखा नदी के समीप मुक्तिधाम बनाया जाएगा। इसमें टेन्डर होने पर बरसात बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसमें एक साथ दो मद की राशि खर्च की जाएगी। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नागेन्द्र साह ने कहा कि नगर पंचायत के तरफ से नगरवासियों को हर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है। नगर में शहरी आवास योजना के एक हजार से अधिक लोगों का कार्यादेश व जीओ टैगिंग कार्य चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/muktidham-will-be-built-near-ramnagar-sabuni-pokhara-ramrekha-river-127491204.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/08/orig_8bettiah-152_1594225720.jpg
0 Response to "रामनगर सबुनी पोखरा रामरेखा नदी के समीप बनाया जाएगा मुक्तिधाम"
Post a Comment