Popular Posts

मनरेगा की ओर से प्रवासी मजदूरों को दिया जा रहा है पशुपालन और खेतीबाड़ी का प्रशिक्षण

मनरेगा की ओर से प्रवासी मजदूरों को दिया जा रहा है पशुपालन और खेतीबाड़ी का प्रशिक्षण

कोरोना संक्रमण के कारण बाहर से लौटे प्रवासी मजदूरों को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिलेगा। इसके लिए रोजगार शृजन का कार्य बगहा 2 प्रखंड के द्वारा किया जा रहा है। जिसमे मनरेगा की ओर से प्रवासी मजदूरों को पशुपालन सहित खेती-बाड़ी आदि कार्यों में लगाया जा रहा है। प्रवासी मजदूरो को पशुपालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रखंड के सभी पंचायतों में दस-दस पशु शेड बनाया जा रहा है। इस शेेड में मजदूर बकरी पालन, मुर्गी पालन व अन्य पशुपालन का कार्य कर गांव में ही स्वरोजगार प्राप्त करें।

प्रवासियो को रोजगार देने के लिए प्रत्येक पंचायतों में वृक्षारोपण कर प्रवासी मजदूरों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी बबलू कुमार ने बताया कि इसको लेकर मनरेगा की ओर से विशेष पहल किया गया है। बगहा 2 प्रखंड के सभी पंचायतों में पाैधरोपण करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसमें प्रवासी मजदूरों को प्राथमिकता दी जायेगी। पंचायतों से 10-10 प्रवासी मजदूरों का चयन किया जाएगा। जिन्हें पशुपालन के लिए तैयार किया जा सके। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें पशु शेड उपलब्ध कराया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Migrant laborers are being given training in animal husbandry and farming by MNREGA


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/migrant-laborers-are-being-given-training-in-animal-husbandry-and-farming-by-mnrega-127491201.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/08/8bettiah-11_1594225615.jpg

0 Response to "मनरेगा की ओर से प्रवासी मजदूरों को दिया जा रहा है पशुपालन और खेतीबाड़ी का प्रशिक्षण"

Post a Comment