Popular Posts

शादी के नाम पर नाबालिग से किया दुष्कर्म, प्राथमिकी

शादी के नाम पर नाबालिग से किया दुष्कर्म, प्राथमिकी

मझौलिया थाना के एक गांव में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने व उसके बाद शादी का झांसा देकर लगातार यौन शोषण करने के बाद किशोरी के गर्भवती हो जाने पर शादी से इंकार कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना करीब पांच मांह पहले की बतायी जा रही है। पीड़िता के पिता के आवेदन पर मझौलिया पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि पीड़िता के पिता के आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस मामले की पुरी छानबीन कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी किया जा रहा है। थाना को दिए आवेदन में पीड़िता के पिता ने कहा है कि करीब पांच माह पूर्व चाकू की नोक पर पड़ोस के एक युवक ने उसकी पुत्री से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसकी जानकारी होने के बाद पूछताछ की गई तो आस पड़ोस के लोगों ने इज्जत प्रतिष्ठा का हवाला देते हुए दोनों की शादी कराने की बात कह मामले को दबा दिया। इसके बाद आरोपी युवक लगातार शादी का झांसा देकर पीड़िता का यौन शोषण करता रहा। इसी बीच मार्च में उसने दूसरी जगह शादी रचा ली और टाल मटोल करता रहा।
पंचों को भी किया आरोपित
पीड़िता के पिता ने अपने आवेदन में मुख्य आरोपी 25 वर्षीय आजाद अंसारी सहित इस मामले में शामिल पंचों को भी आरोपित किया है। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि जब दुष्कर्म के बाद वह पुलिस में जाने लगा तो आरोपी पंचों ने ही उसे इज्जत का हवाला देते हुए और दोनों का निकाह कराने की बात कहते हुए साजिश के तहत रोक दिया था।

पेट दर्द की शिकायत पर हुआ मामले का खुलासा

करीब दस रोज पहले पीड़िता के पेट में दर्द हुआ। इलाज कराने पर ज्ञात हुआ कि उसे गर्भ ठहर गया है। जब आरोपी पक्ष से बात की गई तो टाल मटोल करते रहे। इसको लेकर गांव में आस पड़ोस के लोगों की पंचायती बैठायी गई। इसके बाद तय हुआ कि सही समय निकालकर दोनों का निकाह करा दिया जाएगा। फिर पीड़िता आरोपी के घर चली गई। लेकिन इसी बीच आरोपी व उसकी मां द्वारा पीड़िता को गर्भ गिराने की दवा जबरन खिलायी जाने लगी। जिसके बाद किसी प्रकार भागकर पीड़िता घर आई और आपबीती सुनायी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/minor-raped-in-the-name-of-marriage-fir-127476977.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/04/

0 Response to "शादी के नाम पर नाबालिग से किया दुष्कर्म, प्राथमिकी"

Post a Comment