झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, किसानाें में खुशी
जिले में रविवार दोपहर लगभग एक बजे से करीब 45 मिनट तक जमकर मेघ बरसे। इससे जनजीवन को बड़ी राहत मिली। झमाझम बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे वहीं भीषण गर्मी से व्याकुल लोगों ने राहत की सांस ली है। हालाकि बारिश के बाद जिला मुख्यालय भभुआ में जलनिकासी की चरमराई व्यवस्था के बीच मुख्य सड़कों पर नाले का पानी जमा हो गया जिससे मजबूरीवश लोगों को गुजरना पड़ा।
उधर, शहर के सदर अस्पताल कैंपस, जगजीवन स्टेडियम, ब्लाक परिसर के आसपास के अलावे कई गली-मोहल्लों की सूरत बिगड़ गई। लेकिन इन सबके बीच पिछले कई दिनों से तेज धूप, उमस भरी गर्मी व आसमान में उमड़-घुमड़ रहे बादल आखिरकार रविवार को झमाझम बरसे। दोपहर लगभग एक बजे से शुरू हुई बारिश लगभग 45 मिनट तक झमाझम बरसे,उसके बाद शाम तक रिमझिम फुहारे पड़ती रही। कई दिनों से भीषण गर्मी के बीच आसमान में बादल तो छा रहे थे, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी।
रविवार सुबह से उमस भरी गर्मीदोपहर तक जनजीवन था बेहाल
रविवार सुबह से उमस भरी गर्मी दोपहर तक लोगों को बेहाल करती रही,दोपहर करीब एक बजे के बाद मौसम का अचानक रुख बदलने से आसमान में काले बादलों की घटा छा गई और झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो तेज बौछारों के साथ करीब 45 मिनट तक होती रही, जिससे शहर से लेकर खेतों में पानी ही पानी नजर आने लगा। सड़कों पर पानी भर जाने के कारण लोगों को आवागमन में भी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि लोक डाउन होने के कारण काफी कम संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकले थे। बारिश से मौसम खुशगवार होने पर लोग सड़कों पर भीगते नजर आए। रविवार को झमाझम बारिश से खेतों में रोपी गई धान की फसल को नया जीवनदान मिला है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/relief-from-the-heat-of-the-rain-happiness-in-farmers-127531966.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/20/90_1595199453.jpg
0 Response to "झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, किसानाें में खुशी"
Post a Comment