सीबीएसई 10 वीं के मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। इसके बाद अंको के पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अंको का सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन ऑनलाइन ही होगा। इसके लिए शुल्क भी देना होगा। 10 वीं परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए 20 जुलाई से आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को 500 रुपए प्रति सब्जेक्ट को देना होगा। 24 जुलाई तक आवेदन की अंतिम तिथि है।
मूल्यांकित कॉपियों की फोटो कॉपी लेने के लिए 4 अगस्त से आवेदन आवेदन लिया जाएगा। छात्रों को 500 रूपए प्रति आंसर बुक देना होगा। जबकि पुनर्मूल्यांकन के लिए जो छात्र आवेदन करना चाहते हैं वह 10 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं। 11 अगस्त की शाम 5 बजे तक आवेदन लिया जाएगा। इसके लिए प्रति प्रश्न100 देना होगा। छात्रों को बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। जिन्हें एक विषय में पास मार्क्स नहीं आ पाया है या ऐसे छात्र जो एक ही विषय की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए हैं।
12 वीं का भी हो रहा मार्क्स वेरिफिकेशन
सीबीएसई द्वारा 12वीं के मार्क्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। यह प्रक्रिया बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन शुरू की गई है। मार्क्स वेरीफिकेशन में प्रत्येक सब्जेक्ट के लिए 100 रुपए देना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई है। मूल्यअंकित कॉपियों की फोटो कॉपी। लेने के लिए 1 अगस्त से आवेदन शुरू होगा। आवेदन करना चाहते हैं वह 6 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/online-application-will-have-to-be-done-for-cbse-10th-marks-verification-127531968.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/20/
0 Response to "सीबीएसई 10 वीं के मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन"
Post a Comment