तेज बारिश से फसल पूरी तरह बर्बाद, जनजीवन अस्त-व्यस्त
20 July, 2020
Comment
भारी बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र के कई गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। वही किसानों की धान की फसल बर्बाद हो गई है। सैकड़ोन एकड़ में लगी धान की फसल पानी में डूब गई है। बड़कागांव, बरौना, पानापुर अख्तियारपुर, भररा, झखड़ा, नवादा, भटौना, मड़वन, नरहरसराय, मकदूमपुर कोदरिया आदि गांव चारों तरफ पानी से घिर गए हैं। यहां हजारों एकड़ में लगी किसानों की फसल डूबकर बर्बाद हो गई है। कदाने नदी का पानी उफान मार रहा है तो कहीं नून के पानी से बाढ़ की स्थिति बन गई है। पोखरैरा-मोतीपुर सड़क में बरौना के समीप पानी सड़क पर बह रहा है। गांव के कई संपर्क पथ भी ध्वस्त हो गए हैं। लोगों का कहना है कि विभिन्न जगहों पर पानी निकलने के लिए पुल पुलिया का निर्माण कराया गया था । मगर लोगों ने पुलियों को जाम कर दिया। कहीं मिट्टी भरकर दरवाजा बना लिया तो कहीं घर बना दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/crop-completely-destroyed-due-to-heavy-rain-life-disrupted-127535551.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/21/
0 Response to "तेज बारिश से फसल पूरी तरह बर्बाद, जनजीवन अस्त-व्यस्त"
Post a Comment