Popular Posts

कोरोना संक्रमित की मौत के बाद मजहब व जाति से ऊपर उठकर अंतिम संस्कार करा रहे वकील नदीम व उनकी टीम

कोरोना संक्रमित की मौत के बाद मजहब व जाति से ऊपर उठकर अंतिम संस्कार करा रहे वकील नदीम व उनकी टीम

(राकेश रंजन)मुझे रिश्तों की लंबी कतारों से क्या मतलब, कोई दिल से हो मेरा वही काफी है। यह शायरी पटना सिविल कोर्ट के वकील नदीम अकरम व उनकी टीम पर सटीक बैठती है। कोरोना महामारी के इस दौर में नदीम व उनकी टीम उन गैरों को अपनापन का अहसास करा रही, जिनसे उनका दूर-दूर तक नाता नहीं। नदीम और उनकी टीम कोरोना से पीड़ित परिवार के साथ उस समय खड़े हो जा रहे, जब उनके अपने उनसे दूर चले जा रहे। जी हां, नदीम और उनकी टीम पटना में वैसे परिवारों की मदद कर रहे, जिनका कोई अपना कोरोना के कारण दम तोड़ दे रहा। नदीम बताते हैं कि करीब दस दिन पहले दरभंगा के एक शख्स की मौत एनएमसीएच में हो गई। बेटे को किसी ने हमारा नंबर दिया।

बेटे की मदद को जब कोई तैयार नहीं हुआ, तो उसने रो-रो कर हमें फोन किया। एनएमसीएच प्रशासन की सहायता से जब हम उनके बेटे के साथ शव को दफनाने के लिए कुम्हरार के आगे एक कब्रिस्तान पहुंचे, तो वहां पॉजिटिव की बात सुन मना कर दिया गया। फिर, हम करबिगहिया कब्रिस्तान पहुंचे, वहां भी सफलता हाथ नहीं लगी, क्योंकि पानी भरा था। फिर काफी मशक्कत के बाद पटना सिटी की कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। नदीम ने बताया कि रविवार को पटना सिटी के रहने वाले मुख्तार अहमद सिद्दीकी का इंतकाल पटना एम्स में हो गया। उनके परिजनों ने कल देर रात एक बजे हमारी टीम से संपर्क किया। हमने उनकी मदद की और मंगलवार को पटनासिटी के मंगल तालाब कब्रिस्तान में उन्हें दफनाया गया।

खुद से खरीदते हैं पीपीई किट, रखते हैं सुरक्षा का पूरा ख्याल
नदीम बताते हैं कि हमारी टीम में छह लोग शामिल हैं। उनमें मैं पेशे से वकील हूं और बाकी लोग व्यवसायी हैं। हम सभी खुद से पीपीई किट खरीदते हैं और अंितम संस्कार के दौरान सुरक्षा का पूरा ख्याल रखते हैं। किसी भी जाति-धर्म के लाेग अगर हमें फोन करते हैं, तो उनकी मदद को हमेशा तैयार रहते हैं। परिवार वाले अगर साथ हो, तो भी अच्छा और न हो, तो भी कोई बात नहीं। पटना में अकेले पड़े किसी परिवार को अगर हमारी जरूरत हो तो वे हमें कभी भी फोन कर सकते हैं। उनके धर्म के अनुसार उनका अंितम संस्कार कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी भी एडवांस में हमारे पास छह पीपीई किट हैं। हमारी तैयारी आगे की रहती है। अभी तक हमने चार लोगाें का अंतिम संस्कार उनके धर्म के अनुरूप किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Advocate Nadeem and his team performing cremation after rising from religion and caste after the death of Corona infected


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/advocate-nadeem-and-his-team-performing-cremation-after-rising-from-religion-and-caste-after-the-death-of-corona-infected-127535553.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/21/016_1595286810.jpg

0 Response to "कोरोना संक्रमित की मौत के बाद मजहब व जाति से ऊपर उठकर अंतिम संस्कार करा रहे वकील नदीम व उनकी टीम"

Post a Comment