लगातार हो रही बारिश से घरों में घुसा पानी, विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। वही भंगहा पंचायत के वार्ड नंबर 12 मे निवास करने वाले लोगों के घरो मे विगत 10 दिनों से पानी लबालब होने से लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रशासन के विरोध जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे हैं ग्रामीण अमरजीत यादव, जदू साह, भूषण यादव, लालमति देवी राजकुमार साह, धनेश साह, नीलमणि दास, अओली मोहम्मद अंसारी, सुकट साह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि इंडो नेपाल बॉर्डर पर सैनिक सड़क बनने के क्रम में पानी निकासी के लिए बने पुलिया का पानी निकासी का रास्ता बंद हो गया है। जिसके कारण बारिश के पानी का निकासी नहीं हो पाता है और जलजमाव की स्थिति हर हमेशा बना रहता है। निजी जमीन वाले लोग अपने जमीन में पानी के बहाव नहीं करने देते हैं। सूचना जनप्रतिनिधि व प्रशासन को देने के बावजूद भी किसी तरह का पहल नहीं किया जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/water-pouring-into-homes-due-to-incessant-rains-villagers-protest-against-127547047.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/24/24bettiah-04_1595605431.jpg
0 Response to "लगातार हो रही बारिश से घरों में घुसा पानी, विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन"
Post a Comment