कैप्टन के घर चाेरी में काेई परिचित ही लाइनर, उसे मालूम था-वार्डरोब में है गोदरेज की चाबी
पिछले कुछ साल में राजधानी में हुई चोरी की घटना में यह सबसे बड़ी वारदात है। घटना की प्रकृति और पुलिस के अनुसंधान को देखें तो वारदात का लाइनर परिचित ही है। इसकी कई वजहें हैं। जिस कमरे में चोरी हुई वह कैप्टन और उनकी पत्नी का बेडरूम है। शातिरों को यह पता था कि उसी कमरे में कैश और सारी ज्वेलरी रखी हुई है। यह संयोग नहीं कहा जा सकता कि चोरों को वार्डरोब से गोदरेज की चाबी मिल जाती है। गोदरेज के अंदर के अंदर बने लॉकर में सारी ज्वेलरी और कैश रखा हुआ था।
सोनी की मानें तो उसने लॉकर की चाबी गोदरेज में ही छिपाकर रखी थी। शातिरों को छिपाकर रखी गई लॉकर की चाबी मिल जाती है और सारा गहना और कैश उड़ा लेता है। बेडरूम के अलावा शातिर किसी कमरे में जाता तक नहीं है। बेडरूम में भी किसी अन्य महंगी चीजों को हाथ नहीं लगाता है। हां गोदरेज में रखे जमीन के कागजात, अन्य महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट भी चोर अपने साथ ले गए। घटना में पुलिस को भी करीबी पर शक है।
शातिरों काे कैसे पता कि पास का मकान है खाली
लगभग छह महीने पहले ही कैप्टन ने अपने पड़ोसी का मकान खरीदा था। फिलहाल उस मकान में कोई नहीं रहता है। लॉकडाउन के पहले वहां काम चल रहा था जो बंद है। आखिर शातिरों को कैसे पता कि कैप्टन ने जिस मकान को खरीदा है उसमें कोई रहता नहीं है। शातिर उसी मकान की चहारदीवारी फांदकर घर में दाखिल होता है। फिर उसी मकान की चहाददीवारी का सहारा लेकर कैप्टन के बेडरूम में वारदात को अंजाम देता है। इतना ही नहीं शातिर उसी खाली मकान के गैराज में बैठकर ज्वेलरी का डब्बा खाली कर उसे बैग में रखता है। वहां इत्मीनान से सिगरेट, बीड़ी पीता है। इस दौरान एक शातिर का मास्क भी घटनास्थल पर छूट जाता है।
चर्चा में आई थी गिरिराज व साधु यादव के घर हुई चोरी
इससे पहले दो वीवीआईपी के घर से चोरी की घटना की इतनी चर्चा हुई थी। साल 2014 में शातिरों ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और पूर्व सांसद साधु यादव के घर चोरी कर ली थी। चोरी की घटना अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद अधिक चर्चित हुई। दोनों मामलों में गिरफ्तारी के बाद चोरों के बयान के बाद रकम का खुलासा हुआ। गिरिराज सिंह के यहां जिन शातिरों ने चोरी की थी, उनके पास से सवा करोड़ रुपए बरामद हुए थे। वहीं साधु यादव के घर जिन शातिरों ने चोरी की थी उन्हाेंने खुलासा किया था कि लगभग तीन करोड़ की संपत्ति की चोरी उन लोगों ने की थी।
भाई का हो गया था एक्सीडेंट, डायनिंग हॉल में साथ सो रहा था परिवार
कैप्टन के जयप्रकाश नगर वाले घर में उनकी पत्नी और बच्चों के अलावा उनके ससुराल का परिवार भी रहता है। कैप्टन के साले का भी पटना में बड़ा व्यवसाय है। कुछ दिन पहले कैप्टन के साले रौशन का एक्सीडेंट हो गया था। उन्हें गंभीर चोट आई है। भाई की देखरेख के लिए कैप्टन की पत्नी सोनी, उनका भाई रौशन और परिवार का अन्य सदस्य डायनिंग हॉल में ही सोया था। इधर शातिर सोनी के बेडरूम से सारा सामान गायब कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/the-familiar-liner-in-captains-house-cherry-he-knew-godrej-key-is-in-the-wardrobe-127535584.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/21/orig_017_1595287436.jpg
0 Response to "कैप्टन के घर चाेरी में काेई परिचित ही लाइनर, उसे मालूम था-वार्डरोब में है गोदरेज की चाबी"
Post a Comment