पूर्व डिप्टी मेयर विनय पप्पू संक्रमित, विपक्ष की रणनीति तैयार करने में जुटे थे, अब वोटिंग में जाना भी मुश्किल
पटना नगर निगम में राजनीतिक तापमान चरम पर है। एक तरफ मेयर सीता साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग तीन दिन बाद 31 जुलाई को होनी है। लेकिन, इस अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक से पहले विपक्षी एकता के सूत्रधार माने जा रहे पूर्व डिप्टी मेयर विनय कुमार पप्पू कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
वे एक दिन हॉस्पिटल में रहने के बाद होम क्वारेंटाइन में हैं। ऐसे में वोटिंग के दौरान उनके सदन में मौजूद रहने पर संशय उत्पन्न हो गया है। पप्पू ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से एकजुट है। मेयर पार्षदों का विश्वास खो चुकी हैं। ऐसे में मेरे बीमार होने से कोई खास दिक्कत नहीं होने वाली है। जहां तक पार्षदों की एकता का सवाल है, इसके लिए सभी से संपर्क कर रहे हैं। तकनीक के इस दौर में मुलाकात की कोई जरूरत नहीं है।
बैठकें नहीं, फोन से हो रही गोलबंदी
पिछली बार मेयर के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव के दौरान पार्षदों की लगातार बैठक हो रही थी। इसबार कोरोना संक्रमण के कारण इस प्रकार की बैठकें नहीं हो रही हैं। मेयर समर्थक व विरोधी खेमा अपने-अपने समर्थक पार्षदों को एकजुट करने में जुटे हैं। फोन पर समर्थन व विरोध के लिए पार्षदों को अपने पक्ष में किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में पार्षद खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। विरोध में जाने वाले पार्षदों को मनाने की कोशिश मेयर गुट की ओर से की जा रही है। हालांकि, इसमें कितनी सफलता मिल सकेगी, यह अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक के दौरान ही दिखेगा।
मेयर खेमे ने कहा-कुछ वार्ड पार्षदों को बरगला कर करा लिए हस्ताक्षर
विरोधी गुट की ओर से 75 में से 41 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव के आवेदन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पर मेयर गुट का कहना है कि कुछ पार्षदों को बरगला कर हस्ताक्षर कराए गए और वे वोटिंग के दौरान मेयर के पक्ष में खड़े दिखेंगे। पूर्व डिप्टी मेयर ने दावा किया कि भले ही हम मतदान में हिस्सा न ले पाएं, लेकिन मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 50 से अधिक पार्षदों के समर्थन से पास होगा। मेयर गुट कुछ पार्षदों को ही खुश करने में लगा है। इससे अन्य पार्षदों में आक्रोश है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/former-deputy-mayor-vinay-pappu-infected-was-busy-preparing-strategy-for-opposition-now-it-is-difficult-to-go-to-voting-127559510.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/28/orig_98_1595890869.jpg
0 Response to "पूर्व डिप्टी मेयर विनय पप्पू संक्रमित, विपक्ष की रणनीति तैयार करने में जुटे थे, अब वोटिंग में जाना भी मुश्किल"
Post a Comment