पीएमसीएच और आईजीआईएमएस के पांच डॉक्टर व 25 स्टाफ, एम्स की नर्स संक्रमित
पटना जिले में सोमवार को 552 कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अबतक संक्रमितों की संख्या 6985 हो गई है। 3937 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 3007 एक्टिव केस हैं। आईजीआईएमएस के एक डॉक्टर और तीन स्टाफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पीएमसीएच के 4 डॉक्टर, एक हेल्थ मैनेजर समेत 21 स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित हुए हैं। पटना एम्स में सोमवार को 28 संक्रमित मिले हैं। इसमें 16 पटना के हैं। एम्स की एक नर्स काेराेना से संक्रमित हाे गई। वह किसी मरीज के संपर्क में अाने से काेराेना की मरीज हुई है।
बाढ़ में एकबार फिर कोरोना ने कोहराम मचाया है। 22 से 25 जुलाई के बीच अनुमंडल अस्पताल से भेजे गए 330 सैंपल में रविवार को 20 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बाकी बचे 282 सैंपल की भी रिपोर्ट सोमवार को आई है। इनमें 104 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीडीओ अमरेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी को आइसोलेट कराया गया है। उन्होंने बताया कि संक्रमितों में इब्राहिमपुर पंचायत समेत कई इलाके के लोग हैं।
उधर सोमवार को अनुमंडल अस्पताल बाढ़ में 88 लोगों की जांच में चार पॉजिटिव पाए गए हैं। एनटीपीसी थाने में तैनात तीन और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पटना सिटी इलाके में खाजेकलां थाने के चार आरक्षी, गुुरुगोविंद सिंह अस्पताल के एक गार्ड सुपरवाइजर सहित 49 लोग संक्रमित पाए गए हैं। काली स्थान बाललीला गुरुद्वारा के पास एक परिवार के दो बच्चे व एक महिला संक्रमित हाे गई है। मालसलामी सिमली छोटी मंदिर के पास एक ही परिवार के चार सदस्य, आलमगंज में एक ही परिवार के दो सदस्य के साथ एक अन्य हैं। पादरी की हवेली में भी आठ मरीज मिले हैं।
जीअारपी के दाराेगा, खाजेकलां थाने के हवलदार व 3 सिपाही संक्रमित
पटना जीआरपी के एक दाराेगा व खाजेकलां थाना के चार सिपाही काेराेना संक्रमित हाे गए। संक्रमित दाराेगा पटना जंक्शन पर तैनात है। जीआरपी के ये पहले दाराेगा हैं जाे संक्रमित हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ खाजेकलां थाना के एक हवलदार और तीन सिपाही संक्रमित हाे गए। ये चाराें बैंक की ड्यूटी करने के साथ ही इलाके की गश्ती भी करते थे। खगौल पीएचपी में 45 लोगों की जांच में 3 पॉजिटिव पाए गए। इनमें एक खजपुरा और दो दानापुर के हैं। इनमें एक 4 वर्षीय बच्चा भी शामिल है।
बख्तियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दो दिन पहले हुई कोरोना जांच में 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें नौ स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। खुसरूपुर पीएचसी में 26 लोगों की कोरोना जांच की गई। उनमें पीएचसी के डाटा ऑपरेटर समेत 6 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। साेमवार काे फुलवारीशरीफ व संपतचक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटीजन किट से लाेगाें के सैंपल लिए गए। फुलवारीशरीफ में 26 सैंपल में दाे जबकि संपतचक में 28 सैंपल में दाे काेराेना पाॅजिटिव मिले।
बिहटा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 150 के पार, दहशत
बिहटा रेफरल अस्पताल में 80 सैंपल की जांच की गई, जिनमें 30 की रिपोर्ट पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। बिहटा में कोरोना संक्रमित की संख्या 150 से पार हो गई है। मसौढ़ी अनुमंडलीय अस्पताल में 26 लोगों की जांच में 8 और पीएचसी में 23 लोगों की जांच में एक पॉजिटिव मिला। दुल्हिनबाजार पीएचसी में 21 लोगों की जांच की गई जिनमें 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी दो गांवों के हैं। बिक्रम पीएचसी में 6 लोगों की जांच रैपिड किट से की गई। उनमें मोरियावां गांव का 30 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया। फतुहा पीएचसी में 13 लोगों की जांच की गई जिनमें एक संक्रमित पाया गया।
41 मरीजों को मिली एनएमसीएच से छुट्टी, अबतक 1038 स्वस्थ
एनएमसीएच में स्वस्थ हुए 22 मरीजों को सोमवार को छुट्टी दे दी गई। अबतक स्वस्थ हुए 1038 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। अभी अस्पताल में 158 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। 34 मरीज आईसीयू में हैं। ऑक्सीजन पर 128 मरीज हैं। उधर एम्स के 8 नर्सिंग स्टाफ समेत 19 ने काेराेना काे मात दे दी और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डिस्चार्ज होने वाले सभी मरीजों ने कहा कि डॉक्टरों पर भरोसा कर सकारात्मक रवैया बना कर रखना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/five-doctors-and-25-staff-of-pmch-and-igims-aiims-nurse-infected-127559511.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/28/orig_99_1595891066.jpg
0 Response to "पीएमसीएच और आईजीआईएमएस के पांच डॉक्टर व 25 स्टाफ, एम्स की नर्स संक्रमित"
Post a Comment