पीएमसीएच पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, मरीजों का हाल जाना, छुट्टी और अन्य मांगों के लिए नर्सों ने किया प्रदर्शन
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय शुक्रवार को पीएमसीएच में बने कोविड अस्पताल का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने भर्ती मरीजों से हालचाल पूछा। स्वास्थ्य मंत्री ने नर्सों की समस्या भी सुनी और उसका समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद चिकित्सकों के साथ बैठक की और कोरोना मरीजों का बेहतर इलाज करने की बात कही। खासकर प्राचार्य और अधीक्षक से कोरोना मरीजों से संबंधित जानकारी ली। डॉक्टरों ने कोविड अस्पताल में और क्या जरूरत है उसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री को दी। कोविड वार्ड में अभी 18 मरीज भर्ती हैं।
पीएमसीएच की नर्सों ने शुक्रवार को छुट्टी और अन्य मांगों के समर्थन में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के सामने प्रदर्शन किया। नर्सों का कहना था कि वे लगातार काम कर रही हैं। उन्हें छुट्टी नहीं मिल रही है। महीने में मिलने वाला दो दिन का स्पेशल लिव भी नहीं मिल रहा है। उनके लिए समुचित वॉशरूम अादि सुविधा नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री ने नर्सों की बात सुनी और कहा कि 16 अगस्त को अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलें। उनकी मांगों को पूरा करने की कोशिश की जाएगी। अाश्वासन मिलने के बाद नर्स शांत हो गईं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/health-minister-arrives-at-pmch-nurses-demonstrate-for-patients-leave-and-other-demands-127549548.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/25/96_1595632098.jpg
0 Response to "पीएमसीएच पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, मरीजों का हाल जाना, छुट्टी और अन्य मांगों के लिए नर्सों ने किया प्रदर्शन"
Post a Comment