पटना एम्स की तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान, बिहटा का रहनेवाला था पॉजिटिव युवक
एम्स में इलाज करा रहे काेराेना संक्रमित 21 वर्षीय राेहित कुमार ने खुदकुशी की ली। 20 जुलाई से उसका इलाज तीसरे तल्ले पर काेविड वार्ड में चल रहा था। शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे वह बेड से उठा और बाथरूम गया। बाथरूम में जाली लगी नहीं थी। वहीं से नीचे कूद गया। नीचे गिरने की आवाज सुनकर गार्ड व अन्य लाेग उधर दाैड़े ताे देखा कि उसकी माैत हाे चुकी है।
उसके बाद इसकी सूचना एम्स प्रशासन व फुलवारीशरीफ थानेदार काे दी गई। शव काे पैक कर शवगृह में रख दिया गया। राेहित बिहटा के माेहम्मपुर गांव का रहने वाला था। वह बिहटा के जेजे काॅलेज में बीए का छात्र था। उसके पिता ब्रजेश उर्फ राजेश कुंद दानापुर में रेलवे में नाैकरी करते हैं। राेहित तीन भाइयाें में सबसे छाेटा था। उसकी दाे बहनें भी हैं। थानेदार रफीकुर रहमान ने बताया कि राेहित ने तीसरे तल्ले से कूदकर आत्महत्या की है।
पूरा परिवार है हाेम क्वारेंटाइन
राेहित के ग्रामीणाें ने बताया कि वह बाजार आने-जाने के दाैरान ही पाॅजिटिव हुआ था। उसके पाॅजिटिव हाेने के बाद उसका पूरा परिवार हाेम क्वारेंटाइन में है। इधर, उसके सुसाइड करने और माैत हाेने की सूचना मिलने के बाद मां उषा देवी समेत पूरा परिवार दहाड़ मारकर राेने लगा।
एक माह में एम्स में संक्रमित के सुसाइड करने की दूसरी घटना
एम्स में काेराेना संक्रमित के सुसाइड करने की एक माह में यह दूसरी घटना है। इससे पहले 22 जून काे खगाैल के लाेकाे पायलट शम्स तबरेज ने रूम में ही गला में गमछा लपेटकर पंखा से लटक कर खुदकुशी कर ली थी। हालांकि तबरेज की माैत के बाद उसकी रिपाेर्ट निगेटिव आई थी। 25 मई काे हाजीपुर के क्वारेंटाइन सेंटर में वैशाली के पटेढ़ी बेल्सर के रहने वाले 22 साल के राजेश कुमार ने सुसाइड कर लिया था। उसके मरने के बाद रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई थी।
3 बजे पिता को कहा- तबीयत गड़बड़ा रही है
राेहित के पिता ने बताया कि उससे तीन बजे आखिरी बार बात हुई थी। उसने कहा था कि तबीयत गड़बड़ा रही है। दाे-तीन लैट्रिन हाे गया है। कमजाेरी लग रही है। परेशान हूं। मैंने उससे कहा था कि आराम से रहाे। ठीक हाे जाओगे। पिता ने बताया कि राेहित को जरूरत का सामान पहुंचवाने के लिए एम्स के पास मंझले बेटे राहुल काे डेरा दिलवा दिए थे। उसे 4 बजे जूस भी भेजवाया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/the-patient-gave-life-by-jumping-from-the-third-floor-of-patna-aiims-a-positive-young-man-living-in-bihta-127549546.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/25/orig_patna-aims_1595632032.jpg
0 Response to "पटना एम्स की तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान, बिहटा का रहनेवाला था पॉजिटिव युवक"
Post a Comment