Popular Posts

केस नहीं उठाने पर आरोपी के परिजन दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की दे रहे हैं धमकी

केस नहीं उठाने पर आरोपी के परिजन दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की दे रहे हैं धमकी

बैरिया थाना के एक गांव में बंदूक के बल पर दुष्कर्म करने के एक माह बाद अब आरोपियों की ओर से पीड़िता का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। अव्वल तो यह कि जब वीडियो वायरल करने की धमकी दिए जाने के बाद पीड़िता की मां द्वारा थाना को आवेदन दिया गया तो पुलिस दूसरी बार भी कार्रवाई करने से हिचकिचा रही है। आवेदन देने के 12 दिन बाद कार्रवाई के संबंध में थाना पर पूछे जाने पर थानेदार द्वारा भगा दिए जाने की बात पीड़िता की मां द्वारा कहा जा रहा है। हालांकि थानेदार ने अपने उपर लगे आरोप को निराधार बताया है।

बताया गया कि दुष्कर्म पीड़िता को आरोपियों की ओर से धमकाया जा रहा है। यह कहा जा रहा है कि वह केस उठा ले नहीं तो रेप पीड़िता का अश्लील वीडियो फेसबुक व वाट्सएप पर अपलोड कर उसे और अधिक बदनाम करेंगे। तय हुई शादी भी कटवा देंगे। इससे आहत होकर पीड़िता की मां ने 19 जून को एक आवेदन आरोपियों के खिलाफ बैरिया थाना को दी। उस समय कुछ फोटो व वीडियो का एक चिप्स भी महिला ने थानेदार को साक्ष्य के रूप में सौपा था। लेकिन बैरिया पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। जब पीड़िता की मां थाना पर यह जानने पहुंची की उसे लगातार धमकी दी जा रही है। उसे डर है कि कही उसकी बेटी सदमे में आकर आत्महत्या न कर ले। तो थानेदार द्वारा भला बुरा कहकर उसे थाने से भगा दिया गया।

प्रदर्शन के बाद केस दर्ज कर एक आरोपी को भेजा जा चुका है जेल
8 जून की रात आरोपी ने बंदूक की नोक पर एक लड़की से दुष्कर्म किया था। घर वालों द्वारा पकड़ लिए जाने के बाद दोनों ओर से मारपीट भी हुई थी। इस मामले में बैरिया पुलिस ने पीड़िता के पिता व चाचा को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 12 जून को जब ग्रामीणों को इस बात की जानकारी हुई और उन्होंने बैरिया पुलिस के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन किया तो वरीय अधिकारियों के पहल पर बैरिया थानेदार ने पीड़िता का आवेदन लेकर केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

पीड़िता की मां ने थानेदार पर लगाए आरोप
पीड़िता की मां ने बैरिया थानेदार पर आरोप लगाया है कि जब वह 19 जून को आरोपियों की ओर से धमकी दिए जाने की शिकायत की और आवेदन दिया तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। काफी दिन बीत जाने के बाद जब वह थाना गई और थानेदार से अपने आवेदन के संबंध में पूछा तो थानेदार ने कहा कि भाग जाओ नहीं तो तुम पर भी केस कर तुम्हारे पति की तरह तुम्हे भी जेल भेज देंगे।

महिला द्वारा उसके ऊपर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद व गलत है। महिला द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद केस के आईओ काे मामले की जांच के लिए उस गांव में भेजा गया था। आईओ ने जांच भी किया और आरोपियों को ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की हिदायत भी दिया है।
अमित कुमार, बैरिया, थानाध्यक्ष

दुष्कर्म मामले में एफआईआर दर्ज कर मुख्य आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश थानेदार को दिया गया है। वीडियो वायरल करने की धमकी का मामला गंभीर है। आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
निताशा गुड़िया, एसपी बेतिया




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/on-not-taking-the-case-the-family-members-of-the-accused-are-threatening-to-make-the-video-of-the-rape-viral-127476976.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/04/

0 Response to "केस नहीं उठाने पर आरोपी के परिजन दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की दे रहे हैं धमकी"

Post a Comment