Popular Posts

महादलित टोले से जब्त 500 लीटर जावा महुआ किया गया नष्ट, एक गिरफ्तार

महादलित टोले से जब्त 500 लीटर जावा महुआ किया गया नष्ट, एक गिरफ्तार

शराब के खिलाफ स्थानीय थाने की पुलिस के ताजा अभियान के तहत स्थानीय महादलित टोला में मंगलवार को गहन छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी में दस लीटर देसी शराब के साथ रांजकुमार मांझी नामक एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके पर लगभग 500 लीटर अर्धनिर्मित शराब और जावा महुआ को भी नष्ट कर दिया। इसके अलावा वहां स्थापित शराब बनाने के उपकरणों को भी ढेर कर दिया। हालांकि पुलिस की भनक मिलते ही अन्य धंधेबाज माैके से फरार हो गए।

इस संबंध में काको थानाध्यक्ष संजय शंकर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि महादलित टोला में अवैध शराब का धंधा चल रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने त्वरित करवाई करते हुए छापेमारी दल का गठन किया। छापा दल ने वहां छापेमारी की तो मौके पर कई गैलनों में मट्टी के नीचे दबाए हुए अर्धनिर्मित शराब को बाहर निकाल कर नष्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि अन्य शराब कारोबारियों की पहचान की जा रही है। पहचान के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
500 liter java mahua seized from Mahadalit hamlet destroyed, one arrested


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/kako/news/500-liter-java-mahua-seized-from-mahadalit-hamlet-destroyed-one-arrested-127514313.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/15/90_1594768063.jpg

0 Response to "महादलित टोले से जब्त 500 लीटर जावा महुआ किया गया नष्ट, एक गिरफ्तार"

Post a Comment