मैथिली की पढ़ाई के साथ मातृभाषा में मिले शिक्षा
27 July, 2020
Comment
मैथिली साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति मधुबनी के तत्वावधान में “पाठशाला मे मैथिलीप पढ़ाइ कहिया धरि?” विषय पर वेबिनार आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता समितिक अध्यक्ष प्रो. प्रीतम कुमार निषाद ने किया। संगोष्ठी का आरंभ दुबई से सुश्री विजया व भव्या ‘पाठशालामे मैथिली’ आवाहन गीत गाकर किया। सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक रामदेव महतो ने कहा विद्यालयों में मैथिली की पढ़ाइ होनी चाहिए। आनेवाले चुनाव में बिहार भाजपा इसको अपने घोषणा पत्र में भी शामिल करेगी। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए चेतना समिति पटना के सचिव उमेश मिश्र ने कहा सरकार मिथिलावासियों के साथ न्याय नहीं कर रही है। हमारे बच्चों को ातृभाषा में शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए। प्रो. शुभ कुमार वर्णवाल ने कहा बच्चों के सिखने सिखाने की सर्वोत्तम और सर्व सुलभ भाषा मातृभाषा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhubani/news/education-in-mother-tongue-with-education-of-maithili-127557326.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/27/
0 Response to "मैथिली की पढ़ाई के साथ मातृभाषा में मिले शिक्षा"
Post a Comment