Popular Posts

मवि भान से कुंडी काटकर 30 बोरी चावल की चोरी, थाने में की शिकायत

मवि भान से कुंडी काटकर 30 बोरी चावल की चोरी, थाने में की शिकायत

मठाई ओपी क्षेत्र अंतर्गत भान गांव के आदर्श मध्य विद्यालय के भंडार कक्ष की कुंडी काटकर चोरों ने 30 बोरी चावल की चोरी कर ली। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयकृष्ण राम ने बताया कि लॉकडाउन में यहां क्वारेंटाइन सेंटर भी चल रहा था। जब विभाग ने मध्याह्न भोजन का चावल बांटने का आदेश दिया गया तो वे और रसोइया शनिवार को विद्यालय पहुंचे। वहां देखा कि भंडार कक्ष के गेट की कुंडी कटी हुई थी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इससे पूर्व भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। विद्यालय के बाउंड्री के बगल में भी चावल बिखरा हुआ मिला। प्रधानाध्यापक ने मठाही ओपी में आवेदन दिया है। मठाही ओपी प्रभारी अमित कुमार राय ने बताया कि अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर पूछताछ कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/30-bags-of-rice-stolen-after-latch-cut-from-mavi-bhan-complaint-in-police-station-127557270.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/27/

0 Response to "मवि भान से कुंडी काटकर 30 बोरी चावल की चोरी, थाने में की शिकायत"

Post a Comment