Popular Posts

आरोपी के घर हंगामा करने पर मिली लड़की

आरोपी के घर हंगामा करने पर मिली लड़की

मधुबन पंचायत के तीनटेंगा वार्ड संख्या- 10 में सोमवार को पुलिस कार्रवाई में देर होने से नाराज परिजनों का गुस्सा भड़क उठा। परिजनों ने अन्य ग्रामीणों के साथ गांव में हंगामा मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस को आरोपित के घर से लड़की मिल गई। हालांकि लोगों का कहना था कि आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाए। आवेदन में पीड़ित पिता का कहना है कि उनकी नाबालिग पुत्री का हथियार के बल पर अपहरण कर लिया गया। इस मामले में गांव के ही पारसनाथ गोस्वामी, रामचंद्र गोस्वामी, वीरकुंवर गोस्वामी, पांडव उर्फ लालो गोस्वामी व अंजन देवी पर उन्होंने आरोप लगाया। विरोध जताने पर आरोपियों ने उनलोगों से मारपीट की। परिजनों ने कहा कि मामले की शिकायत एसपी से की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/udakishunganj/news/girl-found-after-committing-the-house-of-accused-127557300.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/27/

0 Response to "आरोपी के घर हंगामा करने पर मिली लड़की"

Post a Comment