Popular Posts

गंगा के जलस्तर में वृद्धि से शाहपुर दियारे में बढ़ी बाढ़ की आशंका, सौ गांवों पर खतरा

गंगा के जलस्तर में वृद्धि से शाहपुर दियारे में बढ़ी बाढ़ की आशंका, सौ गांवों पर खतरा

गंगा नदी का जलस्तर अब धीरे-धीरे बढ़ते जा रहा है। इसके कारण गंगा नदी के तटवर्ती व मैदानी इलाकों में बसे शाहपुर प्रखंड के गांवों के लोगों के सामने एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। शाहपुर प्रखंड में पिछले साल आयी भीषण बाढ़ ने प्रखंड क्षेत्र के करीब 100 गांवों में काफी तबाही मचायी थी। बाढ़ के कारण हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरे ठिकाने पर जाना पड़ा था। खेतों में लगी व पककर तैयार सैकड़ों एकड़ खेत की फसल पानी में डूबकर पूरी तरह बर्बाद हो गयी थी।

वहीं इस साल 15 जून को यहां पर मानसून आने के बाद से ही लगातार हो रही बारिश से गंगा नदी के जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। इससे गंगा नदी के तटवर्ती इलाकों में बसे प्रखंड के चक्की नौरंगा, लालू डेरा, प्रसौड़़ा, कारनामेपुर, सोनवरसा, रमदतही, बिशुपुर, भीमपट्टी, देवमलपुर, सोनकी, सुहिया, होरिल छपरा, लच्छू टोला, दामोदरपुर, जवईनिया व बहोरनपुर समेत प्रखंड के लगभग 50 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण
ग्रामीण लोगों का कहना है कि पिछले साल आयी बाढ़ ने प्रखंड के करीब 100 गांवों के लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया था। अभी इन गांव के लोग इसकी मार से उबर भी नहीं पाए है कि इस साल फिर गंगा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि से बाढ़ की आशंका को लेकर ग्रामीण सहम गये है। गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि से अब जो हालात बन रहे हैं इससे तो यही लग रहा है इस साल भी क्षेत्र के लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ सकता है। दूसरी तरफ स्थानीय प्रशासन द्वारा बाढ़ से बचाव के लिए धरातल पर अभी तक कोई खास तैयारी नहीं दिख रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Increase in water level of Ganga increases fear of flood in Shahpur diyare, threat to hundred villages


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/ara/news/increase-in-water-level-of-ganga-increases-fear-of-flood-in-shahpur-diyare-threat-to-hundred-villages-127499774.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/11/47_1594412013.jpg

0 Response to "गंगा के जलस्तर में वृद्धि से शाहपुर दियारे में बढ़ी बाढ़ की आशंका, सौ गांवों पर खतरा"

Post a Comment