Popular Posts

नहर में कम पानी रहने से फसल की सिंचाई प्रभावित, किसानों को विभाग से नाराजगी

नहर में कम पानी रहने से फसल की सिंचाई प्रभावित, किसानों को विभाग से नाराजगी

फुलकाहा वितरणी नहर में पानी कम रहने से धान की फसल लगाने में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि फुलकाहा वितरणी नहर क्षेत्र से पहले हजारों एकड़ खेतों की सिंचाई होती रही है। जैसे बैजनाथपुर, बराटपुर, रघुनाथपुर और आसपास के क्षेत्र में खरीफ फसल के शुरुआती दौर में ही किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नहरों के पानी के लिए किसान इन दिनों परेसान नजर आ रहे हैं। उसके बावजूद फुलकाहा वितरणी में पानी कम होने के कारण खेतों में पानी नही पहुंच रहा है। बलुवाहि जमीन होने की वजह से बारिश का पानी खेतों में नही लगता है। जबकि खरीफ फसल में पानी का अत्यधिक जरूरत होता है। स्थानीय किसान अवधेश कुमार, दीपक मेहता, मतिल साह, तेजनारायण मेहता, रामजी साह आदि ने बताया कि हर वर्ष विभाग का यही हाल रहता है। जबकि विभाग को कई बार दूरभाष के माध्यम परेशानी से अवगत कराया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फुलकाहा वितरणी नहर में सूख रहा पानी।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/irrigation-affected-due-to-less-water-in-the-canal-farmers-angry-with-the-department-127498311.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/10/vbjhl_1594398067.jpg

0 Response to "नहर में कम पानी रहने से फसल की सिंचाई प्रभावित, किसानों को विभाग से नाराजगी"

Post a Comment