Popular Posts

लौकही-लौकहा के बीच डायवर्सन टूटा, रास्ता बंद

लौकही-लौकहा के बीच डायवर्सन टूटा, रास्ता बंद

लौकहा विधान सभा क्षेत्र के लौकही लौकहा के बीच एनएच 104 सड़क पर धोकरा नदीं में बाढ़ की पानी अधिक होने पर नदी में बना डायवर्शन टूटने से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। लौकही से लौकहा की दूरी 12 किलोमीटर जाने में लोगों को काफी परेशानी बढ़ गई हैं। जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों का कहना है कि नरहिया से लौकही, लौकहा, जयनगर और सीतामढ़ी तक एनएच 104 सड़क निर्माण की कार्य विगत तीन सालों से चल रही हैं।

जब कि तीन ठेकेदार मिलकर यह सड़क निर्माण कार्य का टेंडर लिया हैं। लेकिन ठेकेदारों की मनमानी व लापरवाही के कारण सड़क व पुल पुलिया के कार्य अधूरा पड़ा है। जिला पार्षद सूर्य नारायण यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि लगा तार हो रही बारिश के समय में गर्भवती महिलाओं व अन्य मरीजों को खुटौना हॉस्पिटल ले जाने में लोगों को काफी परेशानी बढ़ गई है। जिला पार्षद सूर्य नारायण यादव, मुखिया अनिल कुमार मांझी, उमेश कुमार, संजय कुमार साह, गौरी ठाकुर, महोम्मद आलम उर्फ खलीफा, मोहम्मद लाल आदि में अाक्रोश है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhubani/news/diversion-broken-between-fire-and-fire-road-closed-127498426.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/10/

0 Response to "लौकही-लौकहा के बीच डायवर्सन टूटा, रास्ता बंद"

Post a Comment