जगदीशपुर के 3 एएसआई समेत 12 पुलिसकर्मी संक्रमित, सील हाेगा थाना
जिले में शुक्रवार काे भी काेराेना के 81 मरीज मिले। शहर के अलावा प्रखंड क्षेत्र में भी काेराेना की रफ्तार बढ़ गयी है। मेडिकल काॅलेज अस्पताल के मेडिसिन विभाग के पीजी डाॅक्टर, इसी अस्पताल की नर्स, हेल्थ वर्कर व उनके घर की किशाेरी, सदर अस्पताल के टीबी विभाग का एक कर्मचारी व मशाकचक स्थित निजी नर्सिंग हाेम का कर्मचारी संक्रमित हुआ है। जगदीशपुर थाना के तीन एएसआई समेत 12 पुलिसकर्मी संक्रमित हाे गए हैं। शनिवार काे थाना सील किया जाएगा और उसे लाेकनाथ मिडिल स्कूल में शिफ्ट किया जाएगा। जिले में मरीजाें का आंकड़ा 2152 पर पहुंच गया है। शुक्रवार काे 34 मरीजाें काे छुट़्टी भी मिली है। सीएस डाॅ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि अब एंटीजन टेस्ट हाेने से मरीज की संख्या बढ़ रही है।
टोल प्लाजा के पांच कर्मी सहित नवगछिया में 27 संक्रमित : नवगछिया प्रखंड के 27 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि इनमें मदहत्तपुर टोल प्लाजा के 5 कर्मचारी, जमुनियां गांव के तीन व्यक्ति, श्रीपुर, धरहरा व राजेन्द्र कॉलोनी एक-एक युवक, नवगछिया पीएचसी के एक स्वास्थ्यकर्मी और नया टोला के दो लोग शामिल हैं।
सीआईएसएफ के दो जवान सहित कहलगांव में 12 लोग हुए पॉजिटिव
कहलगांव शहर में शुक्रवार को कोरोना के 12 नए मरीज मिले। अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी डीएस डॉ. विवेकानंद दास ने बताया कि इनमें विक्रमशिला नगर की महिला, 13 साल का उनका पोता, पुरानी बाजार के 38 वर्षीय भाजपा नेता, बौद्ध विहार कॉलोनी के 31 साल के युवक के अलावा एनटीपीसी का एक कर्मचारी, सीआईएसएफ के दो जवान और 5 ठेकेदार शामिल हैं।
अंचल पुलिस निरीक्षक, को-ऑपरेटिव व बंधन बैंक कर्मी समेत 18 को हुआ कोरोना
सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल में एंटिजन टेस्ट में 18 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अस्पताल प्रभारी डाॅ. उषा कुमारी ने बताया कि संक्रमितों में अंचल पुलिस निरीक्षक, उनके कार्यालय के कर्मचारी, अपर रोड की युवती, उसका भाई, बंधन बैंक के दो कर्मचारी, को-ऑपरेटिव बैंक की महिला कर्मी, आदर्श नगर की एक महिला, नप कार्यालय कर्मी, थाना रोड का युवक समेत पांच लोग शामिल हैं।
शहर में यहां मिले हैं कोरोना मरीज
भीखनपुर, इशाकचक, बड़ी खंजरपुर, मुंदीचक, बूढ़ानाथ, गुड़हट्टा चाैक, बरारी, संतनगर, माणिक सरकार, मोतीचक, तिलकामांझी, जीराेमाइल गंगा विहार काॅलाेनी, ज्योति विहार कॉलोनी, साहेबगंज, हनुमान नगर, जवारीपुर व सुरखीकल।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/12-policemen-including-3-asi-of-jagdishpur-infected-seal-haaga-police-station-127548976.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/25/1_1595624087.jpg
0 Response to "जगदीशपुर के 3 एएसआई समेत 12 पुलिसकर्मी संक्रमित, सील हाेगा थाना"
Post a Comment