Popular Posts

पर्यावरण संरक्षण को लेकर शिकारपुर अवर निबंधन प्रांगण में किया पौधरोपण

पर्यावरण संरक्षण को लेकर शिकारपुर अवर निबंधन प्रांगण में किया पौधरोपण

स्थानीय शिकारपुर अवर निबंधन कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के दौरान विभिन्न प्रकार के लगभग चार दर्जन पौधे लगाए गए। पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ अवर निबंधन पदाधिकारी ने अशोक का पौधा लगाकर किया। इस दौरान निबंधन पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाना अतिआवश्यक है। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधरोपण जरुरी है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को शुद्व आबो-हवा के लिए पर्यावरण संरक्षण करने साथ साफ-सफाई करें। वहीं अवर निबंधन कार्यालय आने वाले लोगों को जागरुक करने के लिए प्रचार-प्रसार भी किया गया।

प्रचार प्रसार के दौरान कोरोना वायरस से बचाव संबंधित जानकारी समेत नियमित मास्क पहने तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करने को लेकर लोगों को अवगत कराया गया। अवर निबंधन पदाधिकारी ने बताया कि कार्यालय प्रांगण के सभी किनारों पर लगभग चार दर्जन पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अशोक, महोगनी, अर्जुन, गोल्ड मैहर, अमलतास, सील्वरवूड व चंपा आदि के पौधे लगाए गए हैं। पौधरोपण कार्यक्रम में वैदिक सुप्रभात ट्रस्ट के सदस्यों ने भी सहयोग किया। मौके पर वार्ड पार्षद कृष्णा प्रसाद देवीलाल, प्रियेश चतुर्वेदी, अमित कुमार, उत्तम प्रकाश, राजन कुमार, विवेक कुमार, सिब्बू खान, विशाल गुप्ता, सुजीत कुमार, मोहम्मद इरफान अली, नगीना प्रसाद आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Plantation done in Shikarpur inferior registration courtyard for environmental protection


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/plantation-done-in-shikarpur-inferior-registration-courtyard-for-environmental-protection-127508021.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/13/orig_13bettiah-08_1594655878.jpg

0 Response to "पर्यावरण संरक्षण को लेकर शिकारपुर अवर निबंधन प्रांगण में किया पौधरोपण"

Post a Comment