Popular Posts

आधा दर्जन हत्या के आरोपी पीपुल्सवार के इंदल चौहान को बाइक सवारों ने सरेआम भून डाला

आधा दर्जन हत्या के आरोपी पीपुल्सवार के इंदल चौहान को बाइक सवारों ने सरेआम भून डाला

परसा बाजार के अब्दुल्लाहचक मोड़ के पास बाइक सवार अपराधियाें ने पीपुल्सवार के हार्डकोर इंदल चौहान की दिनदहाड़े गाेली मारकर हत्या कर दी। 35 साल का इंदल शनिवार की सुबह घर से पैदल सब्जी लेने बाजार निकला था। अब्दुल्लाहचक मोड़ के पास घात लगाए एक बाइक पर सवार दाे अपराधियाें ने उसे घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता, बाइक पर पीछे बैठे एक अपराधी ने उसके सिर में सटाकर गाेली मार दी अाैर हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश फरार हो गए। इंदल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसपर भी हत्या का करीब आधा दर्जन केस चल रहा था।
इंदल मूल रूप से मसौढ़ी के कररिया गांव का था। परसा बाजार स्टेशन के पास किराया के मकान में परिवार के साथ रह रहा था। इन दिनाें राजमिस्त्री का काम करता था। सूचना मिलने के बाद सदर एएसपी किरण जादव, परसा बाजार थाने समेत अन्य थानाें की पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एएसपी ने बताया कि इंदल प्रतिबंधित संगठन से जुड़ा था। हत्या के कई मामले में फरार चल रहा था। परसा बाजार थानेदार संजय कुमार ने बताया कि हार्डकोर पीपुल्सवार के सदस्य इंदल चौहान की पत्नी पूजा देवी ने नौबतपुर के फरीदपुर निवासी केडी नोनिया और अरविंद नोनिया के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है
भाई की हत्या के बाद हो गया था सक्रिय
इंदल चौहान का बड़ा भाई राम अवधेश चौधरी भी प्रतिबंधित संगठन पीपुल्सवार का सक्रिय सदस्य था। अवधेश के पार्टी छोड़ने के बाद वर्चस्व को लेकर उसकी हत्या कर दी गई थी। बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए इंदल ने अपने ही गांव के रहने वाले राजेन्द्र चौधरी और उसके बेटे अनिल की हत्या कर दी थी। बाप-बेटे की हत्या करने के बाद इंदल ने गांव छाेड़ दिया। नौबतपुर के फरीदपुर में जमीन विवाद में कमल नोनिया और बिट्टु नोनिया की हत्या हुई थी।

इन दाेनाें हत्या में भी इंदल आरोपित था। इन दाेनाें की हत्या के बाद इंदल भतीजे यानी राम अवधेश चौहान के बेटे विरजीश चौहान की भी मसौढ़ी में गाेली मारकर हत्या कर दी थी। आधा दर्जन हत्या में शामिल इंदल चौहान गांव छोड़कर परसाबाजार स्टेशन के नजदीक किराया के मकान में पत्नी पूजा देवी, दो बेटियाें अंकिता और मधु और विधवा भाभी के साथ रहकर राज मिस्त्री का काम करता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Indul Chauhan of Peopleswar, accused of killing half a dozen, was roasted by bike riders in public


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/indul-chauhan-of-peopleswar-accused-of-killing-half-a-dozen-was-roasted-by-bike-riders-in-public-127553133.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/26/orig_86_1595718753.jpg

0 Response to "आधा दर्जन हत्या के आरोपी पीपुल्सवार के इंदल चौहान को बाइक सवारों ने सरेआम भून डाला"

Post a Comment