Popular Posts

पटना सिटी में कोरोना संक्रमित युवक ने पंखे से झूलकर दे दी जान, शव उठाने 12 घंटे देरी से पहुंचा प्रशासन

पटना सिटी में कोरोना संक्रमित युवक ने पंखे से झूलकर दे दी जान, शव उठाने 12 घंटे देरी से पहुंचा प्रशासन

काेरोना संक्रमित 39 वर्षीय रवि कुमार ने घर में पंखे से झूल कर खुदकुशी कर ली। बीमारी के बाद से वह काफी तनाव में था। घटना मालसलामी थाना क्षेत्र के सिमली मुरारपुर तथागत नगर की है। परिवार और ग्रामीणों में गुस्सा इस बात को लेकर है कि प्रशासन की टीम ने शव को उठाने में 12 घंटे का वक्त लगा दिया। 16 जुलाई को जांच में संक्रमित पाए जाने के बाद रवि घर के ही एक कमरे में स्वयं को क्वारेंटाइन कर लिया था। शनिवार की सुबह जब उसका कमरा नहीं खुला तब घर के लोग परेशान हो गए। खिड़की से देखा तब पाया कि वह पंखे से झूल रहा है।
मालसलामी थानाध्यक्ष सुदामा कुमार सिंह ने बताया कि पिता अनिल साव ने बताया कि रवि अंटा घाट में सब्जी बेचता था। बीमार होने से 10 दिन पहले साला का देहांत होने पर दाह संस्कार में रानीपुर गया था। लौटने पर अंतिम संस्कार में शामिल सभी लोगों ने कोरोना की जांच कराई थी। उनमें रवि की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। धंधा नहीं चलने और बीमारी की वजह से वह लगातार तनाव में रह रहा था। घर में मां विभा देवी, पत्नी गुड़िया देवी, दो बेटी, एक बेटा के संग रहता था। बड़ा भाई घर में ही किराना दुकान चलाता है। वार्ड-71 के प्रतिनिधि शेखर सिंह बुंदेला ने बताया कि शव को उठाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई दफा सूचित किया गया, पर माकूल जवाब नहीं मिला। शाम करीब चार बजे टीम ने शव को सेनेटाइज कर उठाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona-infected young man dies from fan in Patna city, administration arrived 12 hours late to pick up the body


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/corona-infected-young-man-dies-from-fan-in-patna-city-administration-arrived-12-hours-late-to-pick-up-the-body-127553141.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/26/orig_sucide_1595719340.jpg

0 Response to "पटना सिटी में कोरोना संक्रमित युवक ने पंखे से झूलकर दे दी जान, शव उठाने 12 घंटे देरी से पहुंचा प्रशासन"

Post a Comment