Popular Posts

पीएनबी लूट का एक आरोपी बेउर से गिरफ्तार, 3 लाख नकद बरामद; जमीन खरीदने के लिए रखे थे रुपए

पीएनबी लूट का एक आरोपी बेउर से गिरफ्तार, 3 लाख नकद बरामद; जमीन खरीदने के लिए रखे थे रुपए

पंजाब नेशनल बैंक की अनीसाबाद ब्रांच से 22 जून काे 52.38 लाख रुपए की डकैती के मामले में फरार चल रहे आकाश कुमार काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बेउर पुलिस ने उसे शुक्रवार की रात तब गिरफ्तार किया, जब वह इसी मामले में फरार चल रहे अजीत से बकाया एक लाख वसूलने जा रहा था। आकाश काे 7 लाख रुपए हिस्सा मिला था, पर अजीत ने 1 लाख की बेइमानी कर ली थी। आकाश काे लेकर पुलिस उसके नासरीगंज स्थित घर गई। वहां से 3 लाख कैश और देसी पिस्टल बरामद की।

बरामद कैश में 80 पीस दाे-दाे हजार के नाेट थे, जबकि 280 पीस पांच-पांच साै के। पुलिस ने उसके घर के पास से ही पीले रंग की नैनाे कार बरामद की। बीआर 01 बीए 0131 रजिस्ट्रेशन नंबर की इस कार काे आकाश ने घटना करने के करीब 10 दिन बाद पाटलिपुत्र के एक व्यक्ति से 40 हजार में खरीदी थी। आकाश पेशे से चालक है। वह दाे बार बुद्धा काॅलाेनी थाने से डकैती की याेजना बनाने और एक बार चाेरी करने के आराेप में जेल जा चुका है। वारदात करने के बाद आकाश बार-बार ठिकाना बदल रहा था।
33.13 लाख कैश के साथ पकड़े गए थे 5 लुटेरे: 22 जून काे हुए इस बड़े डकैती कांड में पुलिस ने 2 जुलाई की देर रात जक्कनपुर समेत अन्य इलाकाें में छापेमारी कर सरगना काेचिंग संचालक अमन कुमार उर्फ सत्यम शुक्ला उर्फ अमित, हरिनारायण, सोनेलाल, गणेश कुमार विश्वकर्मा उर्फ नन्हकी और प्रफुल्ल कुमार काे गिरफ्तार किया था। इन पांच लुटेराें के पास से पुलिस ने 33.13 लाख कैश के साथ ही लूट के दौरान इस्तेमाल की गई 5 पिस्टल व 3 बाइक बरामद की थी। इस मामले में पुलिस काे फरार चल रहे अजीत और गुंजा की तलाश है। अजीत वैशाली का है और सब्जी बेचता है।
...ऐसा काम देंगे कि अंग्रेजी के कई टीचर रख लाेगे
आकाश की दाेस्ती प्रफुल्ल से हुई थी। वह बुद्धा काॅलाेनी में कंपाउंडरी करता था। वहीं अमन भी आया-जाया करता था। अमन के बारे में जब आकाश काे पता चला कि वह अनीसाबाद में अंग्रेजी का काेचिंग चलाता है ताे आकाश ने उसे कहा था कि मेरे बेटे-बेटी काे भी बुद्धा काॅलाेनी में ही अंग्रेजी क्याें नहीं पढ़ा देते। इसपर अमन ने आकाश से कहा कि तुम्हें ऐसा काम देंगे कि तुम कितने अंग्रेजी टीचर काे रख लाेगे। फिर पूरी याेजना के तहत बैंक में डकैती की वारदात काे अंजाम दिया गया।
जमीन खरीदने के लिए रखे थे 3 लाख
आकाश बैंक में डकैती करने के लिए घुसा था। आकाश ने पुलिस काे बताया कि उसे 7 लाख रुपए मिले थे। तीन लाख जमीन खरीदने के लिए रखे थे। एक लाख अजीत ने रख लिया था। करीब 1.50 लाख रुपए का कर्ज चुका दिया। पत्नी का जेवर बंधक रखे थे, उसे छुड़ाया। शेष रकम में से 40 हजार में नैनाे कार खरीदी और बाकी दाेस्ताें के साथ ऐश माैज में उड़ाए और कुछ कीमती कपड़े भी खरीद लिया। वह शनिवार को अजीत से एक लाख रुपए लेने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
दाे और फरार आरोपियों को तलाश रही पुलिस
एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बेउर थानेदार फूलदेव चाैधरी व उनकी टीम ने बेहतर काम किया है। दाे लुटेरे अब भी फरार चल रहे हैं। पुलिस दाेनाें के पीछे लगी है। छापेमारी चल रही है। जैसे ही उनका सुराग मिलेगा, वे भी पुलिस की गिरफ्त में होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
One accused of PNB robbery arrested from Beur, 3 lakh cash recovered; Rupees were kept for buying land


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/one-accused-of-pnb-robbery-arrested-from-beur-3-lakh-cash-recovered-rupees-were-kept-for-buying-land-127553132.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/26/87_1595719044.jpg

0 Response to "पीएनबी लूट का एक आरोपी बेउर से गिरफ्तार, 3 लाख नकद बरामद; जमीन खरीदने के लिए रखे थे रुपए"

Post a Comment