बिक्रम में गाली देने से मना करने पर वृद्ध को पीट कर मार डाला
गाली देने से मना करने पर एक वृद्ध को लाठी-डंडे से पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया, जिसमें जख्मी वृद्ध की इलाज के बाद मौत हो गई। घटना थाना क्षेत्र के अराप गांव में सोमवार की रात की है। ग्रामीणों ने बताया एक शराबी शराब पीकर नशे की हालत में हंगामा मचा रहा था, मना करने पर शराबी ने एक वृद्ध व्यक्ति पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिसमें हवलदार पासवान का पुत्र दर्श पासवान 65 वर्षीय बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
रात में अचानक सिर व पेट में तेज दर्द उठा और उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, पालीगंज भेज दिया है। इसकी लिखित शिकायत थाना में दर्ज की गई है। मृतक के पुत्र प्रभु पासवान ने बताया कि गांव के ही विकास व मनीष शराब पीकर हंगामा मचा रहे थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/old-man-beaten-to-death-for-refusing-to-abuse-in-bikram-127562713.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/29/
0 Response to "बिक्रम में गाली देने से मना करने पर वृद्ध को पीट कर मार डाला"
Post a Comment