कटरा में सड़कों पर 1 से 3 फीट तक बह रहा पानी
20 July, 2020
Comment
लगातार बारिश के कारण एक तरफ जहां लखनदेई नदी पूरे ऊफान पर है, वहीं बागमती नदी की मुख्य धारा बकुची व उप उपधारा बसघट्टा के जलस्तर में सोमवार दोपहर बाद से बढ़ोतरी जारी है। इससे प्रखंड में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। बाढ़ का पानी क्षेत्र के बकुची पॉवर ग्रिड से लेकर नवादा बालक स्कूल के सामने की सड़क पर एक से लेकर तीन फीट तक बह रहा है। इधर, बकुची एवं गंगेया पीपा पुल के दोनों छोर पर पानी के दबाव के कारण आवागमन पर संकट बरकरार है। डुमरी- पहसौल पथ पर बाढ़ के पानी का बहाव एक से लेकर तीन फीट तक जारी है। दर्जनों सड़कों पर कटाव जारी है। प्रशासन के आदेश के बाद भी अब तक कहीं भी बाढ़ पीड़ितों के बीच सामुदायिक किचन शुरू नहीं किया जा सका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/katra/news/water-flowing-from-1-to-3-feet-on-roads-in-katra-127535555.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/21/
0 Response to "कटरा में सड़कों पर 1 से 3 फीट तक बह रहा पानी"
Post a Comment