Popular Posts

वज्रपात की चपेट में 30 वर्षीय युवक की मौेत

वज्रपात की चपेट में 30 वर्षीय युवक की मौेत

पिपरा थाना क्षेत्र के दीनापट्टी पंचायत स्थित सखुआ वार्ड 04 में शनिवार को वज्रपात से 30 वर्षीय पवन कुमार की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
सखुआ वार्ड 04 निवासी वासुदेव पासवान के 30 वर्षीय पुत्र पवन कुमार सुबह 8 बजे अपना खेत देख कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही वज्रपात की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पिपरा थाना अध्यक्ष संतोष कुमार निराला दल बल के साथ सखुआ पहुंचे।
जांच के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया। जिस पर पिता द्वारा सरकारी लाभ नहीं लेने एवं पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही गई। वहीं पिपरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने कहा कि युवक की मौत वज्रपात से हुई है। लेकिन परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं। बता दें कि जिला प्रशासन ने 20 जुलाई तक भारी बारिश औ वज्रपात की संभावना जताई है। साथ ही लोगों को अलर्ट भी किया है। बारिश के दौरान घर से नहीं निकलने की सलाह दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/death-of-30-year-old-man-in-the-grip-of-thunderclap-127501680.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/11/

0 Response to "वज्रपात की चपेट में 30 वर्षीय युवक की मौेत"

Post a Comment