राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय पॉजिटिव, पीएमसीएच के उपाधीक्षक सहित चार डॉक्टर और छह स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित
पटना में गुरुवार को 402 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जिले में अबतक संक्रमितों की संख्या 8130 हो गई जिनमें 3586 एक्टिव केस हैं जबकि 4499 मरीज ठीक भी हुए हैं। पीएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ. राजेश कुमार समेत चार डॉक्टर और छह स्वास्थ्यकर्मियों रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सर्जरी विभाग के हेड की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग का एक टेक्नीशियन और सीनियर नर्स भी संक्रमित हुए हैं। एक मृत की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
इधर, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के समधी पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय और आईओसी के एक अधिकारी भी संक्रमित हो गए हैं। दोनों एम्स में एडमिट हैं। कुल मिलाकर गुरुवार को एम्स में 39 नए कोरोना संक्रमित भर्ती हुए। वहीं आईसीआईएमएस के पैथालॉजी विभाग के सहायक प्रोफेसर एम्स में गुरुवार की रात एडमिट हुए। आईजीआईएमएस केे दो डॉक्टर, चार स्वास्थ्यकर्मी समेत 21 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
खगौल में मिले तीन कोरोना पॉजिटिव
दानापुर: अनुमंडल अस्पताल में गुरुवार को 52 कोरोना संदिग्ध मरीजाें की जांच की गई। अस्पताल के डीएस डाॅ. अशोक कुमार ने बताया कि इनमें जो लोग पॉजिटिव होंगे उन्हें दो दिन बाद मोबाइल फोन पर सूचना मिल जाएगी। वहीं खगोल केपीएससी के बीएचएम जयमाला ने बताया कि गुरुवार को कुल 33 लोगों की जांच की गई इसमें तीन कोरोना पॉजिटिव निकले। एक न्यू कॉलोनी, दूसरा दल्लू चक और तीसरा नेऊरा कॉलोनी का रहने वाला है। पॉजिटिव मरीजों को दवा देते हुए होम क्वारेंटाइन में रहने को कहा गया है।
मसौढ़ी और धनरुआ में 22 पॉजिटिव मिले
मसौढ़ी पीएचसी व एसडीएच में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। धनरुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 4 लोग पॉजिटिव पाए गए। अनुमंडलीय अस्पताल में चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल में आरटीपीसीआर से जांच में 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फतुहा पीएनबी शाखा भी बंद हो गई। एक कर्मी के संक्रमित होने की सूचना पर शाखा बंद करने का बोर्ड लगा दिया गया। उधर, पीएचसी में नौ लोगों को पॉजिटिव पाया गया।
बख्तियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बिहटा में छह-छह पॉजिटिव मिले। इनमें तीन बिहटा, दो राघोपुर व एक आनंदपुर का है। खुसरूपुर पीएचसी में 14 लोगों की जांच में बैकटपुर की एक महिला पॉजिटिव मिली। पुनपुन पीएचसी में 41 लोगों की जांच में पोठही, तारणपुर व मोहनपुर के 7 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। नौबतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 लोगों की जांच की गई जिनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह रेफरल अस्पताल नौबतपुर की एक महिला चिकित्सक समेत तीन लोग पॉजिटिव पाए गए।
85 की जांच में 11 मिले पॉजिटिव
अनुमंडल की विभिन्न पीएचसी में 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अनुमंडल अस्पताल के प्रधान लिपिक कमल नयन ने बताया कि बाढ़ के राणा बीघा पीएचसी में तीन लोग पॉजिटिव पाए गए। बेलछी पीएचसी में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अथमलगोला पीएचसी में तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं पंडारक पीएचसी में 29 लोगों की जांच की गई, जिसमें चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/rashtriya-lalu-prasads-samadhi-chandrika-rai-positive-pmch-deputy-superintendent-including-four-doctors-and-six-health-workers-also-infected-127569314.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/31/98_1596148755.jpg
0 Response to "राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय पॉजिटिव, पीएमसीएच के उपाधीक्षक सहित चार डॉक्टर और छह स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित"
Post a Comment