मरीजों की शिकायत पर प्रधान सचिव का निर्देश-सभी दवाएं उपलब्ध कराएं, सफाई का ध्यान रखें, समय पर आएं डॉक्टर
पीएमसीएच के कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों को सभी दवाएं उपलब्ध कराएं। साफ-सफाई की विशेष ध्यान रखें। रोज शाम को मरीज के परिजनों के लिए मेडिकल बुलेटिन जारी करें। आॅक्सीजन, वेंटिलेटर आदि की सुविधा तीन दिन के अंदर बहाल हो। डॉक्टर समय पर अस्पताल आएं। ये निर्देश स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने गुरुवार को पीएमसीएच में बने कोविड अस्पताल का जायजा लेने के दौरान दिए। वे पीपीई किट पहनकर कोविड अस्पताल में गए और भर्ती मरीजों से बातचीत की।
उनकी शिकायतें भी सुनीं। कुछ मरीजों ने उनसे अस्पताल में सभी दवाएं नहीं मिलने और गंदगी की शिकायत की। इस पर उन्होंने अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों से पूछा-मरीज क्या कह रहे हैं? उन्हें बताया गया मरीज उन दवाओं की बात कर रहे हैं जो वे पहले से लेते रहे हैं। जैसे-बीपी, शुगर या अन्य बीमारी की दवा।
कोविड अस्पताल में सिर्फ उन्हें कोरोना से संबंधित दवाएं ही मिलती हैं। इस पर प्रधान सचिव ने कहा कि भर्ती मरीज को जिस दवा की जरूरत हो उसे उपलब्ध कराएं। इसके अलावा प्रत्यय अमृत ने कोविड अस्पताल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने को कहा। खासकर वॉशरूम की सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने भर्ती मरीज के स्वास्थ्य से संबंधित हेल्थ बुलेटिन रोज जारी करने का निर्देश दिया।
डॉक्टर की कमियां होंगी दूर
प्राचार्य डॉ. विद्यापति चौधरी और अधीक्षक डॉ. विमल कारक ने 20 सीनियर रेजिडेंट, 10 मेडिकल अफसर, कुछ एनेस्थेटिस्ट और कुछ वार्ड ब्वाॅय की व्यवस्था कराने मांग की। उन्हें बताया गया कि हाल में सरकार ने डॉक्टरों की बहाली की है। उनमें कुछ एनेस्थेटिस्ट भी हैं। उन्हें पीएमसीएच में भेजा जाए। अधीक्षक ने बताया कि प्रधान सचिव ने आश्वासन दिया कि उसकी व्यवस्था कर दी जाएगी। साथ ही साथ वार्ड ब्वॉय आउटसोर्स पर बहाल करने का निर्देश दिया। प्रधान सचिव करीब डेढ़ घंटे तक अस्पताल में रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/principal-secretarys-instructions-on-patients-complaint-provide-all-medicines-take-care-of-cleanliness-doctors-come-on-time-127569313.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/31/99_1596148846.jpg
0 Response to "मरीजों की शिकायत पर प्रधान सचिव का निर्देश-सभी दवाएं उपलब्ध कराएं, सफाई का ध्यान रखें, समय पर आएं डॉक्टर"
Post a Comment