Popular Posts

विधानमंडल का मानसून सत्र एक ही दिन चलेगा, पहली पाली में सारे विधायी कार्य और दूसरी में कोरोना और बाढ़ पर चर्चा होगी

विधानमंडल का मानसून सत्र एक ही दिन चलेगा, पहली पाली में सारे विधायी कार्य और दूसरी में कोरोना और बाढ़ पर चर्चा होगी

एक ही दिन में विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त हो जाएगा। ऐसे तो यह 3 अगस्त से 6 अगस्त तो चलने वाला था, लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एक ही दिन में सारे कार्य संपादित करने का फैसला किया गया है। 3 अगस्त को एक दिन के इस सत्र की पहली पाली में सारे विधायी कार्य निपटा लिए जाएंगे, जबकि दूसरी पाली में कोरोना और बाढ़ पर चर्चा होगी। शुक्रवार को सभी राजनीतिक दलों ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी। यह तय किया गया कि चार दिनों की बजाए एक ही दिन में सारे कार्य पूरे कर लिए जाएं।
इसके पहले विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने सभी राजनीतिक दलों से सदन संचालन के लिए सहयोग मांगा है। शुक्रवार को हुई सर्वदलीय बैठक में उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में असाधारण परिस्थितियां उत्पन्न हो गयी है। आगामी 3 अगस्त से शुरू हो रहे बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र की बैठकें पटना के ज्ञान भवन में आयोजित होंगी।

ज्ञान भवन में मानसून सत्र को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने सत्र संचालन को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक मे उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा, राजद से अब्दुल बारी सिद्दीकी, कांग्रेस से अवधेश सिंह, विधानसभा के प्रभारी सचिव भूषण कुमार झा मौजूद थे।
मानसून सत्र इस बार कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। ऐसा पहली बार होगा कि विधानमंडल का सत्र कहीं और आयोजित हो रहा है। कोरोना काल को देखते हुए संक्रमण से बचाव के मद्देनजर ज्ञान भवन में मानसून सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सत्र में शामिल होने वाले विधायक और उनके स्टाफ के साथ-साथ सत्र में सम्मिलित होने वाले सभी लोगों के लिए कोरोना जांच की सुविधा ज्ञान भवन में मुहैया कराई जाएगी। एंटीजन टेस्ट के जरिए सभी इच्छुक व्यक्तियों की जांच की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही साथ मास्क सैनिटाइजर भी मुहैया कराया जाएगा। ज्ञान भवन की सुरक्षा व्यवस्था भी काफी कड़ी कर दी गई है।

ज्ञान भवन इलाके में धारा 144 लागू

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से ज्ञान भवन में आयोजित होगा। इस दौरान पूरे इलाके में धारा 144 लागू रहेगी। शुक्रवार को समीक्षा बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने जिला प्रशासन को पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी और पुलिस बल को प्रतिनियुक्त कर सुरक्षा का कड़े प्रबंध करने का निर्देश दिया। इधर, डीएम कुमार रवि के निर्देश पर सदर एसडीओ तनय सुल्तानिया ने पूरब में करगिल चौक, दक्षिण में गांधी मैदान, पश्चिम में गोलघर तक धारा 144 लागू करने का आदेश निर्गत कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The monsoon session of the Legislature will run on a single day, all legislative work in the first shift and corona and floods will be discussed in the second


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/the-monsoon-session-of-the-legislature-will-run-on-a-single-day-all-legislative-work-in-the-first-shift-and-corona-and-floods-will-be-discussed-in-the-second-127572874.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/01/93_1596235543.jpg

0 Response to "विधानमंडल का मानसून सत्र एक ही दिन चलेगा, पहली पाली में सारे विधायी कार्य और दूसरी में कोरोना और बाढ़ पर चर्चा होगी"

Post a Comment