Popular Posts

कोमल सृष्टि बनीं जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष

कोमल सृष्टि बनीं जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष

कोमल सृष्टि को जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर फिर से मनोनयन किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। विधायक अजीत शर्मा ने सृष्टि को संघर्षशील बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिलाओं के बीच कांग्रेस की पैठ मजबूत होगी। जिला अध्यक्ष परवेज जमाल ने कहा कि कोमल सृष्टि कांग्रेस की मजबूत स्तम्भ है। जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. अभय आनन्द ने कहा कि महिलाओं के बीच कांग्रेस नये क्लेवर में कार्य करेगी। जिला कार्यकारी अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि कांग्रेस को निश्चित रूप से बल मिलेगा। इस मनोनयन पर महानगर अध्यक्ष सह पार्षद संजय कुमार सिन्हा, नगर अध्यक्ष सोईन अंसारी, विवेक जैन, रणवीर शर्मा, सौरभ पारिक, सुनन्दा रक्षित, उषा रानी, पूनम मिश्रा, स्नेह प्रिया झा, सुषमा देवी इत्यादि ने भी प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/komal-srishti-became-the-president-of-district-womens-congress-127572877.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/01/

0 Response to "कोमल सृष्टि बनीं जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष"

Post a Comment