Popular Posts

कोरोना के बढ़ते मामले के बीच एमडीएम के चावल देने के आदेश पर बिदके शिक्षक

कोरोना के बढ़ते मामले के बीच एमडीएम के चावल देने के आदेश पर बिदके शिक्षक

कोरोना संक्रमण की स्थिति विस्फोटक होते देखकर दरभंगा में शिक्षक स्कूलों में चावल वितरण से बिदकने लगे हैं। सरकार ने स्कूलाें में नामांकित छात्रों को 3 महीना का एमडीएम के बदले चावल और राशि वितरण करने का आदेश जारी किया है। चावल वितरण के लिए एचएम और शिक्षकों को लगाया गया है।

चावल लेने के लिए स्कूल पहुंचने वाले अभिभावक कई बार बिना मास्क व बिना सुरक्षा उपायों के ही पहुंच रहे है। जब उन्हें मास्क या जरूरी उपाय करके आने की बात कही जाती है तो लड़ाई पर उतारू हो जाते है। ऐसे में शिक्षक महामारी से बचने का उपाय करे या लोगों के झगड़ा से बचने के उपाय करें। इस आदेश के बाद शिक्षक अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शिक्षक संघ के नेताओं ने अपने स्तर से पदाधिकारियों को स्थिति से अवगत करा कर अपना पिंड छुड़ाने का प्रयास किया है। लेकिन पदाधिकारियों की ओर से अभी तक कोई ठोस उपाय नहीं निकाला गया है। पहली से पांचवीं कक्षा के बच्चों को 8 किलो चावल और 397 रुपए दिए जाएंगे वहीं 6 से 8वीं कक्षा के बच्चों को 12 किलो चवल आैर 596 रुपए दिए जाने है।

चावल वितरण को लेकर शिक्षक भयभीत और आक्रोशित: बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष शंभू यादव ने कहा कि कोरोना संक्रमण का दौड़ अपने चरम पर है। एेसे में स्कूलों में शिक्षकों से चावल वितरण कराना खतरे को दावत देने के समान है। सरकार एवं पदाधिकारी केवल आदेश जारी कर देते है। धरातल पर शिक्षकों को कितनी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है पदाधिकारी जानना भी नहीं चाहते हैं। यही कारण है कि चावल वितरण को लेकर शिक्षक भयभीत और आक्रोशित है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/darbhanga/news/teachers-bid-on-mdms-order-to-give-rice-amid-coronas-growing-case-127532045.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/20/

0 Response to "कोरोना के बढ़ते मामले के बीच एमडीएम के चावल देने के आदेश पर बिदके शिक्षक"

Post a Comment