रघुवंश बोले-जब नेता संक्रमित हो रहे तो चुनाव क्या आयोग लड़ेगा?
कोरोना से जंग जीतकर लौटे पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राजद के वरिष्ठ नेता डाॅ.रघुवंश प्रसाद सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव फिलहाल टालने का सुझाव दिया है। पैतृक आवास शाहपुर से जारी बयान में उन्होंने कहा कि अभी शासन, प्रशासन, राजनीतिक दल और जनता की पूरी ताकत कोरोना से लड़ने में लगनी चाहिए। चुनाव आयोग का बिहार में चुनाव को लेकर तैयारी बेमतलब है। जब चुनाव लड़ने वाले ही संक्रमित हो रहे हैं तो चुनाव क्या आयोग लड़ेगा? सरकार के साथ चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि आयोग को चुनाव कराने का संवैधानिक दायित्व मिला है।
आमलोगों की जान से खिलवाड़ करने की किसी को भी छूट नहीं मिली है। एक-दो दल को छोड़ सभी दल चुनाव स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। फिर भी आयोग चिट्ठी लिखकर दलों से 31 जुलाई तक सुझाव मांग रहा है कि पार्टी चुनाव प्रचार का तरीका बताए। चुनाव सिर्फ मुख्यमंत्री चाहते हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक सहित एक दर्जन नेता संक्रमित होकर मेरी तरह पटना एम्स में कोरोना से लड़ रहे हैं। ऐसे में चुनाव का भूत सवार नहीं होकर संक्रमण से बचाव और उपचार का एकमात्र काम होना चाहिए। बिहार में विधान परिषद की 4 शिक्षक और 4 स्नातक सीटों के चुनाव कोरोना को लेकर टाल दिए गए तो विधानसभा चुनाव क्यों नहीं टल सकता?
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/raghuvansh-said-when-the-leaders-are-getting-infected-will-the-commission-contest-the-elections-127531971.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/20/
0 Response to "रघुवंश बोले-जब नेता संक्रमित हो रहे तो चुनाव क्या आयोग लड़ेगा?"
Post a Comment