तीन मृतक बच्चों के परिजनों को मिला अनुदान राशि का चेक
प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पानी में डूबकर मरने वाले तीनों बच्चों के अभिभावकों को आपदा प्रबंधन मद से रविवार को 4-4 लाख रुपए का चेक दिया साैंपा गया। स्थानीय विधायक डॉ. फराज फातमी की मौजूदगी में जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार ने मृतक बच्चों के परिजनों को चेक दिया। चेक पाने वालों में कोठिया पंचायत के पचमा निवासी कमलेश पासवान, लालगंज पंचायत के दिघियार निवासी बिंदे यादव और लदारी पंचायत के पाराडीह निवासी विनोद राम को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान किये।
आपदा की घड़ी में लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने, भोजन, दवा, पॉलीथिन सहित आदि जरूरतों से संबंधित सामान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। प्रखंड में एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीम को ससमय लोगों को मदद पहुंचाने की व्यवस्था करने को कहा। लोगों के आवागमन के लिए नाव की विशेष व्यवस्था उपलब्ध कराने को अधिकारियों को कहा। आपदा को लेकर फराज फातमी ने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि परिवार के छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान दे। ताकि बाढ़ एवं वर्षा के जमे हुए पानी में दूसरा हादसा न हो। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। अफवाह से बचने का आह्वान किया। मौके पर अंचलाधिकारी अजीत कुमार झा, अब्दुल मन्नान अंसारी, मो. ओबैद, ज्ञानरंजन चौधरी आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/kevti/news/the-family-of-three-deceased-children-received-a-check-for-grant-money-127532048.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/20/
0 Response to "तीन मृतक बच्चों के परिजनों को मिला अनुदान राशि का चेक"
Post a Comment