गौनाहा में नदियों के कटाव का जायजा लेने पहुंचे बीडीओ व सीओ
गौनाहा प्रखंड के हरगोड़ा व कटहा नदी में आयी बाढ़ का जलस्तर कम होने पर बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष ने रविवार को देर शाम बाढ़ से हुई क्षति व कटाव का जायजा लिया। बीडीओ हरिमोहन कुमार ने बताया कि भितिहरवा पंचायत के मरजदी व मरजादपुर गांव को जोड़ने वाली पुलिया का एप्रोच पथ कटहा नदी के तेज बहाव के कारण बह गया है। जिससे आवागमन बाधित हो गया है। और संपर्क टूट जाने के कारण चार हजार आबादी प्रभावित हुआ है।
बीडीओ हरिमोहन कुमार, सीओ राजीव रंजन कुमार श्रीवास्तव, आरओ महेंद्र शुक्ला व थानाध्यक्ष प्रभात समीर ने हरगोडा व कटहा नदी से हुए कटाव का जायजा लेते हुए कहा कि कई जगहों पर नदी ने कटाव किया है तथा कई जगह संपर्क पथ टूट गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल संसाधन विभाग व डीएम को पत्र भेजा जाएगा। उक्त पदाधिकारियों ने बैरटवा पुल के समीप पहुंचकर पंडइ नदी से हुए कटाव का भी जायजा लिया। रुपवालिया पंचायत के रूपवलिया, तारा बसवरिया आदि गांव का जायजा लेने के बाद उन्होंने बताया कि छेगरहा नदी का जलस्तर कम होने के बाद घरों में घुसा पानी व जलजमाव काफी कम हो गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/bdo-and-co-reached-gunaha-to-take-stock-of-the-erosion-of-rivers-127508028.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/13/13bettiah-11_1594656135.jpg
0 Response to "गौनाहा में नदियों के कटाव का जायजा लेने पहुंचे बीडीओ व सीओ"
Post a Comment